अगर आपका बैंक अकाउंट बैंक ऑफ इंडिया में है और आपने अभी तक अपने बैंक खाते की केवाईसी नहीं करवाई है तो आपका बैंक खाता बंद हो सकता है। बैंक अकाउंट की नियमित चालू रखने के लिए आपको अपने अकाउंट की केवाईसी कंप्लीट करवानी चाहिए जिससे आपका अकाउंट नियमित रूप से चालू रहे। बहुत से खाताधारक ऐसे है जिनको बैंक अकाउंट की केवाईसी करवाना नहीं आता है तो उनको हम इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी बताने वाले है। बैंक अकाउंट की केवाईसी करवाने के लिए आपको केवाईसी फॉर्म भरकर बैंक में जमा करना पड़ेगा। तो आगे हम इस आर्टिकल में Bank Of India KYC Form Kaise Bhare इसकी जानकारी आपको बताने वाले है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैंक ऑफ इंडिया केवाईसी फॉर्म कैसे भरें ? इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप करके बताएंगे, की कैसे आपको फॉर्म मिलेगा, कहा से फॉर्म आपको लेना है और कैसे फॉर्म को भरना है, क्या क्या आवश्यक जानकारी फॉर्म में भरी जाती है, क्या क्या जरूरी दस्तावेज लगेंगे और कैसे फॉर्म भरकर कंप्लीट होने के बाद अकाउंट की केवाईसी पूरी होगी यह सभी जानकारी आगे इस आर्टिकल में आपको देखने को मिलेगी तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- बैंक ऑफ इंडिया में खाता कैसे खोलें ?
केवाईसी फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज ?
इसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जैसे की :-
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर
- बैंक से रजिस्टर्ड ईमेल आईडी
- रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो आदि।
Bank Of India KYC Form Kaise Bhare ?
अब हम आपको केवाईसी फॉर्म भरने का प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको अपनी बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में चले जाना है।
- आपको उसी बैंक ब्रांच में जाना है जिस ब्रांच में आपके खाता खुलवा रखा है।
- उसके बाद आपको संबंधित बैंक कर्मचारी से केवाईसी अपडेट करने का फॉर्म प्राप्त करना है।
- जिसके बाद आपको फॉर्म दिया जाएगा अब आपको उस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है।
- जैसे की सबसे पहले फॉर्म भरकर जमा करने की दिनांक फॉर्म में सबसे पहले भरें।
- इसके बाद पासपोर्ट साइज फ़ोटो लगाने का कॉलम मिलेगा उसमें अपनी फ़ोटो चिपकाए।
- इसके बाद आपका बैंक खाता जिस ब्रांच में है उस ब्रांच का नाम डाले।
- फिर जो आपकी खाता संख्या है उसे सही से दर्ज करें।
- इसके बाद नेम ऑफ कस्टमर में अकाउंट होल्डर का नाम दर्ज करें।
- जिसके बाद कस्टमर आईडी दर्ज करनी है जो की आपको बैंक पासबुक में मिल जाएगी।
- फिर रजिस्टर्ड एड्रैस को चेंज नहीं करना है तो A ऑप्शन को टिक करें।
- अगर रजिस्टर्ड एड्रैस को बदलना है तो B ऑप्शन को टिक करना है।
- फिर जो नया एड्रैस रजिस्टर्ड करवाना चाहते है उसकी पूरी डिटेल्स भरें।
- फिर अपना बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर दर्ज कीजिए।
- इसके बाद आइडेंटि प्रूफ के लिए कोई एक दस्तावेज चुने उसका नाम व नंबर दर्ज करें।
- एड्रेस प्रूफ में भी कोई एक दस्तावेज चुने और उसका नाम व जानकारी दर्ज करें।
- फिर फॉर्म भरकर जमा करने की दिनांक दर्ज करें।
- इसके बाद खाताधारक अपने हस्ताक्षर करें।
- फिर ब्रांच का नाम दर्ज करें फिर अकाउंट होल्डर अपना नाम दर्ज करें।
- जिसके बाद आपका फॉर्म भरकर तैयार हो जाएगा अब जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म से अटेच करें।
- जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक इनकी फोटोकॉपी फॉर्म से अटेच कर सकते है।
- इसके बाद इस फॉर्म को संबंधित बैंक कर्मचारी के पास जमा करवाए।
- इसके बाद बैंक द्वारा आपके अकाउंट की केवाईसी कर दी जाएगी।
- तो यह था हमारा Bank Of India KYC Form Kaise Bhare इसका पूरा ब्लॉग।
- इस तरह से आप केवाईसी फॉर्म भरकर अपने बैंक खाते की केवाईसी करवा सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड कैसे बनाए ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
बैंक ऑफ इंडिया केवाईसी फॉर्म कैसे भरें ?
अगर आपका भी बैंक अकाउंट बैंक ऑफ इंडिया में है और आपने अभी तक अपने बैंक अकाउंट की केवाईसी नहीं करवाई है तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है फिर जब आप केवाईसी करवाओगे तभी अकाउंट वापस चालू होगा तो आपको अपने बैंक खाते की केवाईसी करवाने के लिए केवाईसी फॉर्म भरकर जमा करवाना होगा ऊपर इस आर्टिकल में हमने केवाईसी फॉर्म भरने की पूरी जानकारी विस्तार से बताई है तो एक बार आप इसे पूरा जरूर पढे।
निष्कर्ष :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Bank Of India KYC Form Kaise Bhare. इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताई है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।