अगर आपका भी बैंक खाता ग्रामीण बैंक में है और आप अपने बैंक खाते में एफड़ी मतलब Fixed Deposit Account Open करना चाहते है और अपने पैसों को एक जगह फिक्स करके उस पैसे में मिनिमम से लेकर अधिकतम ब्याज प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपका FD अकाउंट खुलवाने का फैसला सही साबित हो सकता है। इसके लिए आपको बैंक द्वारा निर्धारित किए गए नियम व शर्तों के अनुसार ही आपको FD अकाउंट ओपन करवाना होगा।

आज के समय में बहुत से लोगों के पास ग्रामीण बैंक में खाते जरूर है लेकिन वह FD अकाउंट कैसे खोल सकते है इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों के पास होगी। आज आप बिल्कुल सही जगह पर आए है यहाँ इस आर्टिकल में आज हम आपको ग्रामीण बैंक में FD अकाउंट कैसे खोलें ? इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप करके बताने वाले है तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक में FD कैसे करवाए ?
FD खाता खुलवाने के लिए आवश्यक पात्रता एंव दस्तावेज ?
पात्रता की बात की जाए तो आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए और आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जैसे की :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वॉटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक अकाउंट की डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- नॉमिनी की डिटेल्स आदि।
इसे भी जरूर पढे :- एक लाख रुपये की FD पर कितना ब्याज मिलता है ?
Gramin Bank FD Account Opening.
अब हम आपको ग्रामीण बैंक में FD अकाउंट कैसे खोलें ? इसका प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ग्रामीण बैंक ब्रांच में जाना है जिसमें आपका अकाउंट है।
- ब्रांच में जाने के बाद आपको संबंधित बैंक कर्मचारी से FD अकाउंट ओपनिंग फॉर्म प्राप्त करना है।
- उसके बाद प्राप्त आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को सही से दर्ज करें।
- जैसे की अकाउंट की डिटेल्स आवेदक की डिटेल्स, मोबाईल नंबर, नॉमिनी डिटेल्स आदि दर्ज करें।
- अब आप कितने रुपये की FD करवा रहे है और कितने समय के लिए करवा रहे है वो जानकारी दर्ज करनी है।
- उसके बाद आवेदक अपना हस्ताक्षर करें और जरूरी दस्तावेजों कि फोटोकॉपी फॉर्म से अटेच करें।
- जिसके बाद इस फॉर्म को संबंधित बैंक कर्मचारी के पास में जाकर जमा करवा देना है।
- उसके बाद आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। उसके बाद आपका FD अकाउंट खोल दिया जाएगा।
- अकाउंट ओपन होने के बाद आपको बैंक द्वारा FD Certificate दिया जाएगा।
- इस सर्टिफिकेट में आपको FD में जमा किए गए रुपये, कितने समय के लिए FD कारवाई है, और इस FD पर आपको कितना ब्याज मिलेगा इन सभी चीजों की जानकारी देखने को मिल जाएगी।
- तो इस तरह से आप Gramin Bank FD Account Opening. कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- ग्रामीण बैंक में खाता कैसे खोलें ?
FD लाभ व नुकसान क्या है ?
दोस्तों FD के लाभ तो बहुत है और बात करे नुकसान की तो नुकसान पैसों का बिल्कुल नहीं है केवल निवेश के समय का है। की लंबे समय तक अपना पैसा FD में स्कॉट हो चुका है अगर समय से पहले FD तुड़वाते है तो FD का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है बाकी कोई खास नुकसान नहीं होता है फायदे की अगर बात की जाए तो बचत खाते में जमा राशि रखने से बेहतर ब्याज FD करने पर मिल जाता है। FD खाते बैंक द्वारा बीमाकृत भी होते है इसलिए हम जो पैसे FD में जमा करते है वो एकदम सेफ और सुरक्षित रहते है। एफड़ी खाते में हमने एक निश्चित रिटर्न प्राप्त होता है आदि।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
ग्रामीण बैंक में FD पर कितना ब्याज मिलता है ?
दोस्तों ग्रामीण बैंको में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरे आमतौर पर 3.00 % से लेकर 7.50% प्रतिवर्ष के बीच में होती है। अलग अलग ग्रामीण बैंको में अवधि के हिसाब से अलग अलग ब्याज दरे अलग हो सकती है इस बात का हमेशा ध्यान रखे ब्याज रेट हमेशा एक समान नहीं रहती है यह समय के साथ साथ कम या ज्यादा हो सकती है तो FD करवाने से पहले संबंधित ब्रांच से ब्याज दरों की पूरी जानकारी लेकर ही अपने विवेक से FD करने का फैसला ले।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Gramin Bank FD Account Opening. का पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य कीजिए और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो हमे कमेन्ट करके पुछ सकते है इस आर्टिकल में हमारे साथ शुरू से लेकर अंत तक बने रहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।