अगर आपकी बेटी का भी अकाउंट सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपने किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा रखा है और आप किसी विशेष परिस्थिति के चलते उस खाते को बंद करवाना चाहते है तो यह कैसे किया जा सकता है इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले है। कई बार जब बेटी की उम्र योजना के तहत पूरी हो जाती है तो खाता बंद करवाना पड़ता है, या बेटी की शादी करनी है तो उन परिस्थिति में अकाउंट को बंद करवाना होता है तो आपको क्या करना होगा तो हम आपको Sukanya Samriddhi Account Close Kaise Kare. इसका पूरा प्रोसेस बताने वाले है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बंद कैसे करें ? इसके लिए आपको क्या करना होगा, किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, खाते में जमा राशि आपको कैसे प्राप्त होगी इसकी आसान और विस्तारपूर्वक जानकारी बताएंगे जिससे आपको खाता बैंक करवाने में आसानी होगी और जमा राशि को भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कैसे खोलें ?
सुकन्या समृद्धि अकाउंट किन परिस्थितियों में बंद किया जा सकता है ?
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता होगा की हम इस खाते को किन-किन परिस्थितियों में बंद कर सकते है तो आइए जानते है :-
- बेटी की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होने पर खाता बंद करवाया जा सकता है।
- बेटी की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होने पर विवाह करने के कारण बंद किया जा सकता है।
- विवाह से 1 या 3 महीने पहले आवेदक खाता बंद करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
- अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाए तो खाते को बंद करवा सकते है।
- गंभीर बीमारी के चलते भी खाते को बंद करने के लिए आवेदन कर सकते है।
- आमतौर पर ऐसे मामलों में 5 वर्ष पूर्ण होने की शर्ते लागू होती है लेकिन ज्यादा जानकारी संबंधित ब्रांच से प्राप्त कर सकते है।
Sukanya Samriddhi Account Close Kaise Kare.
अब हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बंद कैसे करें ? इसका प्रोसेस बता रहे है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है जैसे की :-
- सबसे पहले आपको अपनी बैंक ब्रांच में जाना है जिस ब्रांच में आपने अकाउंट ओपन किया था।
- उसके बाद संबंधित बैंक अधिकारी से खाता बंद करने का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- इसके बाद प्राप्त आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही से दर्ज करें।
- जैसे की अकाउंट होल्कर का नाम, अकाउंट नंबर, आधार, पैन कार्ड नंबर आदि।
- फिर खाता बंद करवाने का कारण चुने किस कारण से खाता बंद करवा रहे है।
- फिर नॉमिनी या अभिभावक का संपर्क नंबर हस्ताक्षर आदि दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ में अटेच करें।
- जैसे की पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र आदि।
- इसके बाद इस आवेदन फॉर्म को संबंधित बैंक कर्मचारी के पास में जमा करवा दें।
- इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी उसके बाद खाता बंद किया जाएगा।
- अगर जांच में आपका आवेदन सही पाया गया तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा।
- इसके बाद खाते में जमा मूलधन और पात्र ब्याज आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
- या फिर बैंक/पोस्ट ऑफिस के नियमानुसार आपको भुगतान कर दिया जाएगा।
- तो इस तरह से आप सुकन्या समृद्धि अकाउंट बंद करवा सकते है।
- तो दोस्तों यह था हमारा आज का Sukanya Samriddhi Account Close Kaise Kare. इसका पूरा प्रोसेस।
इसे भी जरूर पढे :- सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में पैसे जमा कैसे करें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
क्या सुकन्या समृद्धि खाता बंद किया जा सकता है ?
जी हाँ सुकन्या समृद्धि योजना खाते को 21 वर्ष की मेचयोंरिटी से पहले भी कुछ विशेष परिस्थितियों में बंद किया जा सकता है जैसे की 18 वर्ष की आयु के बाद बेटी की शादी करने के कारण खाते को बंद करवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है कोई गंभीर बीमारी या अत्यंत दयनीय परिस्थिति के कारण भी खाते को बंद करने के लिए आवेदन कर सकते है इसकी पूरी जानकारी आप ऊपर इस आर्टिकल में विस्तार से पढ़ सकते है।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Sukanya Samriddhi Account Close Kaise Kare. इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल हो तो हमे कमेन्ट जरूर करें धन्यवाद।