सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन पैसा जमा कैसे करें ? Sukanya Samriddhi Yojana Me Paisa Jama Kaise Kare.

अगर आपने भी SSY यानि सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट ओपन किया है तो आपको इस अकाउंट में पैसे जमा करने के लिए बार बार पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी। आज के समय में सभी बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन मोबाईल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, यूपीआई, जैसी सुविधाये उपलब्ध करवा रही है। जिनका उपयोग करके आप घर बैठे अपनी बिटिया के खाते में पैसा जमा कर सकते है। आज हम आपको Sukanya Samriddhi Yojana Me Paisa Jama Kaise Kare. इसकी पूरी जानकारी बताने वाले है।

Sukanya Samriddhi Yojana Me Paisa Jama  Kaise Kare.
SSY में ऑनलाइन पैसा जमा कैसे करें ?

आज इस आर्टिकल में हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन पैसा जमा कैसे करें ? इसका प्रोसेस बताने वाले है अगर आपका सुकन्या समृद्धि योजना का खाता पोस्ट ऑफिस में है और ऑनलाइन पैसा जमा करना है या फिर आपका सुकन्या समृद्धि योजना का खाता किसी बैंक में है और आपको ऑनलाइन पैसा जमा करना है तो दोनों प्रकार के खातों में ऑनलाइन पैसा जमा करने की जानकारी बताएंगे तो चलिए शुरू करते है।

इसे भी जरूर पढे :- सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कैसे खोलें ?

Post Office के सुकन्या समृद्धि अकाउंट में ऑनलाइन पैसे जमा कैसे करें ?

अगर आपका SSY अकाउंट पोस्ट ऑफिस में है और आप ऑनलाइन बिना बैंक गए इस अकाउंट में पैसा जमा करना चाहते है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो कीजिए जैसे की :-

  • सबसे पहले पोस्ट ऑफिस की ऑफिसियल IPPB एप्प को इंस्टॉल करके ओपन करें।
  • एप्प ओपन करने के बाद अपनी रजिस्ट्रेशन करके एप में लॉगिन कीजिए।
  • उसके बाद आपके पोस्ट ऑफिस अकाउंट में बैलेंस नहीं है तो उसमें पर्याप्त बैलेंस एड करें।
  • उसके बाद आपको DOP प्रॉडक्ट्स का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
  • जिसके बाद SSA ( सुकन्या समृद्धि अकाउंट ) वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद अपना अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी दर्ज कीजिए।
  • उसके बाद जितना अमाउंट जमा करना है वो अमाउंट दर्ज करें।
  • इसके बाद अपनी सभी डिटेल्स चैक करने के बाद कनफर्म बटन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद आपका पैसा जमा हो जाएगा और ट्रांजेक्शन की डिटेल्स आपको एप्प में मिल जाएगी।
  • तो इस तरह से आप पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि अकाउंट में ऑनलाइन पैसा जमा कर सकते है।

Sukanya Samriddhi Yojana Me Paisa Jama Kaise Kare ?

अगर आपका सुकन्या समृद्धि अकाउंट किसी बैंक में है और आप ऑनलाइन पैसा जमा करना चाहते है तो इन सभी स्टेप्स को फॉलो करें :-

  • सबसे पहले अपने बैंक की मोबाईल बैंकिंग या नेट बैंकिंग में लॉगिन कीजिए।
  • उसके बाद गवर्मेंट स्कीमस वाले विकल्प को ढूँढे और उसपर क्लिक करें।
  • जिसके बाद सुकन्या समृद्धि अकाउंट का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
  • फिर जितना अमाउंट जमा करना है वो दर्ज करके सबमिट करें।
  • फिर रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका पैसा ऑनलाइन जमा हो जाएगा इसकी रशीद आप ऑनलाइन निकाल सकते है।
  • तो इस तरह से आप बैंक के सुकन्या समृद्धि अकाउंट में ऑनलाइन पैसा जमा कर सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- पोस्ट ऑफिस में खाता कैसे खोलें ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-

क्या सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन पैसे जमा कर सकते है ?

जी हाँ अगर आपका सुकन्या समृद्धि योजना का खाता पोस्ट ऑफिस में है और आप आधिकारिक मोबाईल बैंकिंग एप्प IPPB द्वारा पेमेंट कर सकते है और अगर इस योजना का खाता किसी सरकारी या प्राइवेट बैंक में है तो आप संबंधित बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाईल बैंकिंग एप्प द्वारा पेमेंट का भुगतान कर सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में दोनों प्रकार के खातों में पैसा जमा करने की जानकारी बताई गई है तो इसे पूरा जरूर पढे।

सारांश :- दोस्तों आज इस आर्टिकल में हमने आपको Sukanya Samriddhi Yojana Me Paisa Jama Kaise Kare. इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताई है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल हो तो हमे कमेन्ट करें धन्यवाद।

Leave a Comment