दोस्तों जैसा की आप सभी जानते ही है की एटीएम कार्ड आज के समय में हमारे लिए कितना आवश्यक हो चुका है एटीएम कार्ड से हम बिना बैंक ब्रांच गए एटीएम मशीन पर जाकर आसानी से अपने बैंक खाते से पैसे निकाल सकते है और जमा भी करवा सकते है। एटीएम कार्ड से हम कभी भी व कभी भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है। इसलिए यह हमारी दैनिक जीवन की आवश्यकताओ का हिस्सा बन चुका है। लेकीन बहुत से खाताधारक आज भी ऐसे है जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं है। तो उनके लिए ही यह आर्टिकल आज खास होने वाला है आज हम How To Apply For SBI ATM Card इसका प्रोसेस आपको बताएंगे।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको SBI एटीएम कार्ड कैसे बनाए ? इसका कंप्लीट प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताएंगे ? इसके साथ ही आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन एटीएम कार्ड के लिए अपना आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी विस्तार से बताई जाएगी तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए बिना कोई देरी किए इस आर्टिकल को शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े ?
एटीएम कार्ड बनवाने के लिए क्या चाहिए ?
एटीएम कार्ड बनवाने के लिए आपका अकाउंट बैंक में होना चाहिए, इसके साथ ही ऑफलाइन एटीएम कार्ड आवेदन करना चाहते है तो बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज रंगीन फ़ोटो, बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी, एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म यह सभी चीजे होनी चाहिए जबकि ऑनलाइन एटीएम कार्ड अप्लाई करना चाहते है तो मोबाईल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा कर सकते है।
How To Apply For SBI ATM Card
सबसे पहले हम ऑफलाइन प्रोसेस से एटीएम कार्ड कैसे बनाए ? इसकी जानकारी देखते है :-
- सबसे पहले आपको अपनी SBI बैंक की नजदीकी बैंक ब्रांच में चले जाना है।
- आपको उसी बैंक ब्रांच में जाना है जिस ब्रांच में आपने अकाउंट ओपन करवाया है।
- उसके बाद संबंधित बैंक कर्मचारी से संपर्क करें और एटीएम कार्ड आवेदन करने की जानकारी दे।
- उसके बाद आपको एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म दिया जाएगा।
- अब आपको प्राप्त आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से दर्ज करनी है।
- जैसे की सबसे पहले आपको अपनी बैंक ब्रांच का नाम दर्ज करना है।
- उसके बाद जिस दिन आवेदन फॉर्म को बैंक में जमा करते है उस दिन की दिनांक दर्ज करें।
- इसके बाद अकाउंट नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि जानकारी भरें।
- उसके बाद खाताधारक अपना नाम व एटीएम कार्ड पर क्या नाम प्रिन्ट करना चाहते है वो नाम भरें।
- उसके बाद अपना बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद एटीएम कार्ड डिसपेच कहा करना है वो एड्रैस दर्ज करें।
- इसके बाद ईमेल आईडी दर्ज करके फॉर्म में अपने हस्ताक्षर करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटेच करें।
- उसके बाद इस आवेदन फॉर्म को संबंधित बैंक कर्मचारी के पास जाकर जमा करवा दे।
- इसके बाद आपके आवेदन की जांच करके आपका एटीएम कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
- एटीएम कार्ड जारी करने के बाद 7 से 14 दिनों में बाई पोस्ट आपके एड्रैस पर एटीएम कार्ड डिलीवर हो जाएगा।
- तो इस तरह से आप ऑफलाइन एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक में खाता कैसे खोलें ?
SBI एटीएम कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाए ?
अगर आपकी मोबाईल बैंकिंग चालू है तो आप ऑनलाइन कार्ड अप्लाई कर सकते है जैसे की :-
- सबसे पहले yono SBI एप्प में लॉगिन करना है।
- उसके बाद सबसे नीचे कार्डस वाले सेक्शन में जाए और डेबिट कार्ड विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद रीक्वेस्ट ए न्यू कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर फिजिकल डेबिट कार्ड पर टिक करें ओर कार्ड का टाइप चुने आपको कॉनसा कार्ड बनवाना है।
- कार्ड का टाइप चुनने के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक कीजिए।
- उसके बाद कार्ड पर क्या नाम प्रिन्ट करना है वो दर्ज करें और अपना एड्रैस सिलेक्ट करें।
- इसके बाद टर्म्स & कन्डीशंस को टिक करें प्रोसिड़ बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद आपका एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई हो जाएगा।
- तो इस तरह से आप एसबीआई एटीएम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
SBI एटीएम कार्ड कैसे बनाए ?
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक है और आप एटीएम कार्ड बनवाने की सोच रहे है तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तिरकों से एटीएम कार्ड बनवा सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने आपको दोनों प्रोसेस से एटीएम कार्ड बनवाने की जानकारी दी है तो इसे शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको How To Apply For SBI ATM Card इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर अवश्य करें और कोई भी सवाल आपके मन में है तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।