SBI बैंक खाता में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े ? SBI Bank Khata Me Mobile Number Kaise Jode.

देखिए दोस्तों आज के समय में बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर का जुड़ा हुआ होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि बैंक खाते में मोबाईल नंबर जुड़े होने से आप बिना बैंक ब्रांच गए है बैंक से जुड़े बहुत से काम ऑनलाइन घर बैठे ही पूरे कर सकते है आपके बैंक खाता को मैनेज कर सकते है और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओ का लाभ ले सकते है। इसलिए अगर आपका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है और आप बैंक खाते में मोबाईल नंबर जोड़ना चाहते है तो यह आर्टिकल आज खास आपके लिए होने वाला है। आज हम आपको SBI Bank Khata Me Mobile Number Kaise Jode. इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले है।

SBI Bank Khata Me Mobile Number Kaise Jode.
बैंक में मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

आज के इस आर्टिकल में हम आपको SBI बैंक खाता में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े ? इसकी जानकारी विस्तार से बताने जा रहे है तो आप हमारे साथ इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे ताकि आपको पूरा प्रोसेस सही से समझ में आ सके और आप आसानी से मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आवेदन कर सके तो चलिए बिना कोई देरी की इस आर्टिकल को शुरू करते है।

इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक में खाता कैसे खोलें ?

SBI Bank Khata Me Mobile Number Kaise Jode.

सबसे पहले तो आपको बता दे की अगर आपके बैंक खाते में पहले से कोई भी मोबाईल नंबर लिंक नहीं है तो आपको बैंक ब्रांच जाकर ऑफलाइन अपना मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और अगर पहले से कोई मोबाईल नंबर लिंक है और आप ऑनलाइन बैंकिंग यूज करते है तब आप ऑनलाइन मोबाईल नंबर को अपडेट कर सकते है बिना बैंक ब्रांच जाए।

यहाँ पर हम बात कर रहे है मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन की तो आपको हम सबसे आसान और सरल ऑफलाइन प्रोसेस बता रहे है जिसे फॉलो करके आप नंबर रजिस्टर्ड करवा सकते है इसमें आपको किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होगी और आपका काम हो जाएगा तो आगे हम ऑफलाइन मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस बता रहे है।

SBI बैंक खाता में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े ?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी बैंक ब्रांच में चले जाना है।
  • उसके बाद संबंधित बैंक कर्मचारी से संपर्क करके मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी दे।
  • फिर उनके द्वारा आपको एक आवेदन फॉर्म दिया जाएगा उसे आपको सही से भरना है।
  • जैसे की सबसे पहले अपनी बैंक शाखा का नाम लिखे जिसमें आपका अकाउंट ओपन है।
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की दिनांक दर्ज कीजिए।
  • फिर खाताधारक यानि अकाउंट होल्डर का नाम दर्ज कीजिए।
  • इसके बाद खाता संख्या दर्ज करे फिर कस्टमर आईडी अगर मांगी जाए तो उसे भी दर्ज करें।
  • अगर पहले से कोई मोबाईल नंबर बैंक में जुड़ा हुआ है वो पूरा मोबाईल नंबर दर्ज करें।
  • फिर जो नया मोबाईल नंबर लिंक करना है वो मोबाईल नंबर दर्ज करें।
  • फिर खाताधारक अपने हस्ताक्षर फॉर्म के अंत में करें जो हस्ताक्षर बैंक में करते आए है।
  • इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म भरकर तैयार हो जाएगा।
  • अब इसके साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी अटेच कीजिए।
  • जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक इनकी फोटोकॉपी अटेच करें।
  • फिर इस फॉर्म को बैंक में जाकर जमा करवा दे।
  • इसके बाद शायद आपसे एक एप्लीकेशन लिखने के लिए भी कहा जा सकता है।
  • उसके बाद आपका मोबाईल नंबर बैंक खाते में रजिस्टर कर दिया जाएगा।
  • अब बहुत से ग्राहकों को सही एप्लीकेशन लिखने का तरीका मालूम नहीं है उन्हे तरीका हम बताते है।

बैंक खाते में मोबाईल नंबर लिंक करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखे ?

सेवा में,

शाखा प्रबंधक महोदय,

भारतीय स्टेट बैंक ( SBI )

अपनी ब्रांच का एड्रैस लिखे

विषय :- बैंक खाते में मोबाईल नंबर लिंक करने हेतु आवेदन।

महोदय,

नम्र निवेदन है की मेरा नाम ( अपना नाम लिखे ) है। में आपके बैंक का एक खाताधारक हूँ। मेरी खाता संख्या ( अपना अकाउंट नंबर दर्ज करें ) है। महोदय मेरे बैंक खाते में मेरा मोबाईल नंबर रजिस्टर नहीं है जिससे में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओ का लाभ नहीं ले पा रहा हूँ। अतः आपसे निवेदन है की मेरा मोबाईल नंबर मेरे बैंक खाते से लिंक करें। जिससे में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओ का लाभ ले सकु।

नया मोबाईल नंबर :- ( अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें )

धन्यवाद।

भवदीय,

नाम :- ( अपना नाम लिखे )

खाता संख्या :- ( अपना अकाउंट नंबर दर्ज करें )

मोबाईल नंबर :- ( फोन नंबर दर्ज कीजिए )

हस्ताक्षर :- ( खाताधारक के हस्ताक्षर )

दिनांक :- ( आवेदन करने की दिनांक दर्ज करें )

तो इस तरह से आपको बैंक में एप्लीकेशन लिखने को कहे तो लिखकर जमा करवा देना है उसके बाद आपके बैंक खाते में आपका मोबाईल नंबर जोड़ दिया जाएगा।

इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक क्रेडिट कार्ड कैसे बनाए ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-

SBI बैंक में मोबाईल नंबर कैसे लिंक करें ?

अगर आप अपने एसबीआई बैंक खाते में मोबाईल नंबर जो जोड़ना चाहते है तो इसके लिए बैंक जाए वहाँ से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें उसके बाद फॉर्म को भरकर बैंक में जमा करे फिर आपका मोबाईल नंबर लिंक हो जाएगा इस प्रोसेस को विस्तार से जानने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढे इसमें पूरी जानकारी बताई गई है।

सारांश :- दोस्तों आज हमने आपको SBI Bank Khata Me Mobile Number Kaise Jode. इसकी जानकारी इस लेख के माध्यम से बताई है आशा करते है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने मित्रों के साथ शेयर अवश्य कीजिए और कोई भी सवाल हो तो हमे कमेन्ट कीजिए धन्यवाद।

Leave a Comment