अगर आप भी अपने बच्चों के भविष्य को बेहतरीन बनाना चाहते है और उसके लिए आप अभी से प्लानिंग कर रहे है तो आप SBI बैंक में माइनर सेविंग्स अकाउंट खुलवा सकते है। इस अकाउंट के ओपन होने से बच्चों की कम उम्र में ही बचत की सोच विकसित होती है। बहुत से लोग ऐसे है जिन्हे माइनर खाता खुलवाने का प्रोसेस पता नहीं है तो चिंता ना करें यह आर्टिकल खास उन्ही लोगों के लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको SBI Minor Account Opening का कंप्लीट प्रोसेस डिटेल में बताने वाले है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको SBI बैंक में माइनर खाता कैसे खोलें ? इसका प्रोसेस बताने वाले है तो आप इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे। हम यहाँ पर आवेदन, जरूरी दस्तावेजों, अकाउंट ओपनिंग फीस, कितना समय लगेगा अकाउंट ओपन होने में यह सब जानकारी आपको बताएंगे तो चलिए बिना कोई देरी किए इस आर्टिकल को शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक में अकाउंट ओपन कैसे करें ?
बच्चों का बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स क्या है ?
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड अगर उपलब्ध हो तो
- बच्चे की पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड
- अभिभावक का पैन कार्ड
- अभिभावक का पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- फॉर्म पर माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर आदि।
इसे भी जरूर पढे :- बैंक ऑफ इंडिया में खाता कैसे खोलें ?
माइनर अकाउंट कौन-कौन खुलवा सकता है ( पात्रता )
- 18 वर्ष से काम उम्र का बच्चा माइनर अकाउंट खुलवा सकता है।
- किसी भी उम्र के बच्चे के लिए SBI Pehla Kadam खाता माता पिता या अभिभावक के साथ खोला जाता है।
- 10 साल या इससे अधिक उम्र के बच्चे जो हस्ताक्षर कर सकते है तो SBI Pehli Udaan अकाउंट अपने नाम से चला सकता है।
- खाता खुलवाते समय बच्चे के सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
- इसके साथ ही बच्चे के माता पिता या अभिभावक के दस्तावेज भी होने चाहिए।
बच्चों का बैंक अकाउंट ऑनलाइन ओपन कैसे करें ?
अब हम आपको SBI Minor Account Online Opening का प्रोसेस बता रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले योनों SBI एप्प को इंस्टाल करके ओपन करें।
- उसके बाद Open Savings Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद With Branch Visit वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जिसके बाद Apply Now का बटन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- ई-केवाईसी का उपयोग करके आधार कार्ड से अकाउंट ओपन करने वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगर आधार कार्ड नहीं है तो ओपन विद officially वैलिड डॉक्युमेंट्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
- उसके बाद अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
- फिर एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा उसमें सभी आवश्यक जानकारी सही से दर्ज करके सबमिट करें।
- अब बैंक ब्रांच जाए और डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन करवाए और केवाईसी करवाए।
- उसके बाद आपका अकाउंट ओपन कर दिया जाएगा।
इसे भी जरूर पढे :- सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कैसे खोलें ?
SBI Minor Account Opening.
अब हम आपको ऑफलाइन प्रोसेस बता रहे है जिससे भी आप बच्चों का बैंक खाता खुलवा सकते है जैसे की :-
- सबसे पहले आपको अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच में चले जाना है।
- जिस बच्चे का अकाउंट ओपन करवा रहे है उस बच्चे को साथ लेकर जाए।
- उसके बाद संबंधित बैंक अधिकारी से माइनर अकाउंट ओपनिंग फॉर्म प्राप्त कीजिए।
- अब प्राप्त आवेदन फॉर्म में बच्चे तथा अभिभावक की सभी आवश्यक जानकारी सही से दर्ज कीजिए।
- फिर बच्चे तथा अभिभावक के जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ में अटेच कर दीजिए।
- अब इस फॉर्म को संबंधित बैंक कर्मचारी के पास में जमा करवा दीजिए।
- उसके बाद आपके बच्चे का माइनर अकाउंट ओपन कर दिया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
SBI बैंक में बच्चों का खाता ( माइनर अकाउंट ) किस उम्र तक खोला जा सकता है ?
दोस्तों SBI बैंक में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए माइनर सेविंग्स अकाउंट ओपन कर सकते है। खाते के टाइप अलग अलग हो सकते है जिन्हे आप सिलेक्ट कर सकते है की आपको कौनसा माइनर अकाउंट ओपन करवाना है।
SBI माइनर खाता खोलने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए ?
जैसा की इस लेख में हम ऊपर बता चुके है की आपके पास क्या क्या दस्तावेज होने चाहिए लेकिन फिर भी शॉर्ट में बता रहे है बच्चे का जन्म-प्रमाण पत्र, आधार कार्ड ( अगर हो तो ) माता-पिता या अभिभावक के आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज रंगीन फ़ोटो, एड्रैस प्रूफ आदि की आवश्यकता होती है ज्यादा जानकारी के लिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।
क्या SBI माइनर खाता ऑनलाइन खुलवा सकते है ?
दोस्तों प्राप्त जानकारी के अनुसार या कहे तो अधिकांश मामलों में माइनर अकाउंट ओपन करने के लिए आवेदक को संबंधित बैंक ब्रांच में जाकर ही आवेदन करने की आवश्यकता पड़ती है लेकिन कुछ प्रारम्भिक प्रोसेस होता जिससे आवेदन को ऑनलाइन सबमिट किया जा सकता है लेकिन प्रोसेस को अंतिम रूप देने के लिए ब्रांच विजिट करने की आवश्यकता होती है वहाँ पर केवाईसी की जाती है डॉक्युमेंट्स का वेरीफिकेशन किया जाता है।
सारांश :- दोस्तों आपको SBI Minor Account Opening. की यह जानकारी अच्छी लगी होगी और आपको पूरा प्रोसेस सही से समझ में आया होगा ऐसी हम आशा करते है। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमे कमेन्ट करके पूछ सकते है। बाकी इस आर्टिकल को अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा धन्यवाद।