अगर आप भी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक है और आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अपने बैंक खाते की कस्टमर आईडी पता करना चाहते है तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से पता कर सकते है। कस्टमर आईडी नंबर एक युनीक नंबर होता है जो बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को प्रदान किया जाता है जो की सभी ग्राहकों का अलग अलग नंबर होता है। इस नंबर से बैंक अपने ग्राहक की पहचान करता है। इस आर्टिकल में हम आपको Union Bank Customer ID Kaise Pata Kare. इसकी पूरी जानकारी बताने वाले है।

कस्टमर आईडी आमतौर पर नेट बैंकिंग या मोबाईल बैंकिंग सेवाओ का लाभ लेने हेतु काम में आती है इसके साथ ही अन्य कई तरह के काम है जिनमे आपको कस्टमर आईडी की आवश्यकता होती है। वैसे तो कस्टमर आईडी आपकी बैंक पासबुक के फ्रंट पेज पर ही प्रिन्ट हुई आपको मिल जाएगी लेकिन कई बार ऐसा होता है की आपकी पासबुक आपके पास नहीं होती है तो ऐसे में आपको यह नंबर ऑनलाइन प्राप्त करने की आवश्यकता हो जाती है। तो इस आर्टिकल में आगे हम आपको यूनियन बैंक कस्टमर आईडी कैसे पता करें ? इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले है।
इसे भी जरूर पढे :- यूनियन बैंक में खाता कैसे खोलें ?
कस्टमर आईडी किसे कहते है ?
कस्टमर आईडी एक युनीक नंबर होता है जो बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को प्रदान किया जाता है यह नंबर प्रत्येक ग्राहक का अलग अलग होता है। इस नंबर का उपयोग बैंक अपने ग्राहक की पहचान करने में करता है। तथा ग्राहक के बैंकिंग रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में यह नंबर उपयोगी होता है। सरल शब्दों में कहे तो यह नंबर ग्राहक की पहचान संख्या है। कस्टमर आईडी को CIF नंबर के नाम से भी जाना जाता है जिसका पूरा नाम है कस्टमर आइडेंटिफिकेशन नंबर। उम्मीद है आपको कस्टमर आईडी की परिभाषा समझ आ गई होगी तो चलिए अब कस्टमर आईडी ऑनलाइन पता कैसे करें इसका प्रोसेस देखते है।
Union Bank Customer ID Kaise Pata Kare.
अब हम आपको कस्टमर आईडी ऑनलाइन पता करने का प्रोसेस बता रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको कोई भी एक ब्राउजर ओपन करना है।
- उसके बाद टाइप करें Union Bank Re-KYC online फिर सर्च करें।
- इसके बाद एक नंबर पर बैंक की ऑफिसियल वेबसाईट आएगी उसे ओपन करें।

- अब आपको For Online Re-KYC वाले लिंक पर क्लिक करना है।

- उसके बाद आपको यूनियन बैंक की दूसरी वेबसाईट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- तो इसके लिए आपको प्रोसिड़ का बटन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- अब आपको सिलेक्ट करने के लिए तीन ऑप्शन मिलेंगे कस्टमर आईडी, पैन नंबर, अकाउंट नंबर
- तो कस्टमर आईडी आपको मालूम नहीं तो पैन नंबर या अकाउंट नंबर में से किसी एक ऑप्शन को चुने।
- उसके बाद केपचा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- फिर आपके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी जाएगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।

- इसके बाद आपके बैंक अकाउंट की केवाईसी डिटेल्स आपके सामने शो हो जाएगी।
- जिसमें आपको कस्टमर आईडी सबसे ऊपर लिखी हुई मिल जाएगी।

- तो इस कस्टमर आईडी को आप नोट कर सकते है और अपना काम कर सकते है।
- तो इस तरह से आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कस्टमर आईडी पता कर सकते है।
- यही था हमारा Union Bank Customer ID Kaise Pata Kare इसका पूरा प्रोसेस।
इसे भी जरूर पढे :- यूनियन बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
यूनियन बैंक कस्टमर आईडी कैसे पता करें ?
दोस्तों ऑनलाइन प्रोसेस हम आपको ऊपर बता चुके है जिसे फॉलो करके आप अपनी कस्टमर आईडी मालूम कर सकते है। लेकिन अगर आपके पास बैंक पासबुक है तो आपको इतना प्रोसेस फॉलो करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी बैंक पासबुक के फ्रंट पेज पर ही आपको कस्टमर आईडी प्रिन्ट हुई मिल जाएगी उसे नोट करके आप अपना काम कर सकते है। तो यह ऑफलाइन और बेहद आसान प्रोसेस है जिससे आप कस्टमर आईडी पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए आपके पास आपकी बैंक पासबुक जरूर होनी चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
यूनियन बैंक कस्टमर आईडी किसे कहते है ?
जैसा की ऊपर इस आर्टिकल में हम पहले ही बता चुके है की कस्टमर आईडी किसे कहते है लेकिन फिर से बता देते है कस्टमर आईडी एक युनीक नंबर होता है जो की बैंक द्वारा अपने ग्राहकों प्रदान किया जाता है जो की सब को अलग अलग नंबर मिलता है। यह नंबर ग्राहक की पहचान करने में बैंक की मदद करता है। इसलिए इसे कस्टमर आइडेंटिफिकेशन नंबर भी कहते है।
यूनियन बैंक कस्टमर आईडी कैसे पता करें ?
दोस्तों यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कस्टमर आईडी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस से पता कर सकते है ऊपर इस आर्टिकल में हमने दोनों प्रोसेस से Customer ID पता करने की जानकारी आपको बताई है तो एक बार आप इसे शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।
क्या अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी एक ही होती है ?
जी नहीं कस्टमर आईडी और अकाउंट नंबर दोनों अलग-अलग होता है खाता संख्या किसी विशेष बैंक खाते की पहचान करती है जबकि कस्टमर आईडी बैंक के रिकार्ड में कस्टमर की पहचान के लिए होती है। इसलिए यह दोनों नंबर अलग अलग होते है।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Union Bank Customer ID Kaise Pata Kare. इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताई है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद ।