अगर आप भी SBI क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे है तो क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है जैसे की आपका सिविल स्कोर कितना होना चाहिए, आपके पास क्या क्या दस्तावेज होने चाहिए, क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कैसे किया जाता है, क्रेडिट कार्ड बनने में कितना समय लगता है कितने रुपये लगते है इन सब बातों की जानकारी आपके पास होनी चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए SBI Credit Card Apply कैसे करते है इसकी पूरी जानकारी लेकर आए है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको SBI बैंक क्रेडिट कार्ड कैसे बनाए ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताने वाले है और इसके अलावा आप ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड अप्लाई कैसे कर सकेंगे इसकी जानकारी भी आपको आगे इस आर्टिकल में बताई जाएगी कृपया आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहिएगा ताकि आपको पूरा प्रोसेस सही से समझ में आ सके तो चलिए बिना कोई देरी किए इस आर्टिकल को शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट कैसे निकाले ?
SBI क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज ?
अब हम आपको SBI क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के लिए क्या क्या जरूरी दस्तावेज व जरूरी चीजे होनी चाहिए वो बता रहे है जैसे की :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- एड्रेस प्रूफ
- इनकम सर्टिफिकेट
- पिछले 3 से 6 महीने की सेलेरी स्लिप
- इनकम टेक्स रिटर्न फाइल
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो आदि।
SBI Credit Card Apply
अब हम आपको SBI क्रेडिट कार्ड कैसे बनाए ? इसका प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको SBI Cards की आधिकारिक वेबसाईट पर चले जाना है।
- उसके बाद आपको बहुत से क्रेडिट कार्ड देखने को मिलेंगे आप किसी एक को चुने।
- यानि आपको जो क्रेडिट कार्ड बनवाना है उसी कार्ड के नीचे अप्लाई नाऊ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको स्टार्ट अप्लाई जर्नी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद पूछी गई सभी आवश्यक पर्सनल डिटेल्स को दर्ज करना आई।
- इसके साथ ही अपनी प्रोफेशनल डिटेल्स व केवाईसी डिटेल्स को दर्ज करें।
- आपको इस एप्लीकेशन में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को सही से दर्ज करना है।
- अगर आप जानकारी दर्ज करने में कोई गलती कर देते है तो आपका आवेदन निरस्त हो सकता है।
- इसलिए सभी आवश्यक जानकारी को सही से दर्ज करके चैक जरूर कर ले।
- इसके साथ ही मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी स्केन करके अपलोड करें।
- सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके चैक करने के बाद आपको सबमिट कर देना है।
- जिसके बाद आपका SBI Credit Card Apply करने का प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा।
- इसके साथ ही आपको एक रेफरेंस नंबर भी मिलेगा जिसे आप नोट करके रखे।
- इसके बाद आप इसी रेफरेंस नंबर से अपने कार्ड का स्टैटस चैक कर पाएंगे।
- अगर आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है तो आपको बैंक की तरफ से कॉल आ सकती है।
- जिसके बाद आपका व आपके दस्तावेजों का वेरीफिकेशन किया जाएगा।
- वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर आपका क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
- तो इस तरह से आप SBI Credit Card Apply Online कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI क्रेडिट कार्ड स्टैटस चैक कैसे करें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
SBI क्रेडिट कार्ड अप्लाई कैसे करें ?
अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है क्योंकि कार्ड अप्लाई करने से पहले आपको बहुत सी जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है उसके बाद ही आप कार्ड के लिए अप्लाई करे तो आपके कार्ड बनने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। ऊपर इस लेख में हमने जरूरी दस्तावेजों के साथ ही कार्ड अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस विगतवार आपको बताया है तो एक बार इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।
सारांश :- दोस्तों इस लेख के माध्यम से हमने SBI खाताधारकों को SBI Credit Card Apply करने का पूरा प्रोसेस बताने का प्रयास किया है। आशा करते है आपको हमारा यह प्रयास पसंद आया होगा कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर करें। और कोई भी सवाल आपके मन में है तो हमे कमेंट करके पुछ सकते है धन्यवाद।
1 thought on “SBI क्रेडिट कार्ड कैसे बनाए | SBI Credit Card Apply”