यूनियन बैंक नेट बैंकिंग यूजरनेम और पासवॉर्ड पता कैसे करें ? Union Bank Net Banking Forget Username & Password

अगर आपका भी बैंक अकाउंट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है और आप यूनियन बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सेवाओ का लाभ ले रहे है तो आपके लिए बैंकिंग सेवाओ से जुड़े कार्य करना काफी आसान हो गया होगा। क्योंकि नेट बैंकिंग से हम बिना बैंक गए ही बहुत से काम ऑनलाइन घर बैठे ही पूरे कर सकते है। लेकिन कई यूजर्स के साथ ऐसा होता है की वह अपना नेट बैंकिंग का यूजरनेम और पासवॉर्ड भूल जाते है क्योंकि नेट बैंकिंग को रोज रोज शायद ही कोई काम में लेता होगा इसलिए हर एक यूजर के लिए यूजरनेम और पासवॉर्ड याद रखना संभव नहीं है। तो ऐसी स्थिति में आप भी है तो चिंता ना करें हम इस आर्टिकल में Union Bank Net Banking Forget Username & Password का कंप्लीट प्रोसेस आपको बताएंगे।

Union Bank Net Banking Forget Username & Password
नेट बैंकिंग यूजर आईडी व पासवॉर्ड ऑनलाइन पता करना सीखे ?

आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूनियन बैंक नेट बैंकिंग यूजरनेम और पासवॉर्ड पता कैसे करें ? इसका कंप्लीट प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताने वाले है और इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ने के बाद आप भी बहुत ही आसानी से अपना यूजरनेम और पासवॉर्ड बिना बैंक गए ऑनलाइन घर बैठे ही पता कर सकेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के इस आर्टिकल को शुरू करते है बस आप हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहे।

इसे भी जरूर पढे :- यूनियन बैंक में खाता कैसे खोलें ?

Union Bank Net Banking Forget Username & Password.

अब हम आपको यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नेट बैंकिंग का यूजरनेम पता करने और पासवॉर्ड बदलने का प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-

  • सबसे पहले आपको Union Bank Of India की ऑफिसियल वेबसाईट पर चले जाना है।
  • उसके बाद होम पेज पर आपको इंटरनेट बैंकिंग का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद Retail User Login वाला ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आप लॉगिन पेज पर आ जाएंगे जहां से आप यूजरआईडी और पासवॉर्ड द्वारा लॉगिन कर सकते है।
  • लेकिन यूजर आईडी और पासवॉर्ड आपको पता नहीं है तो सबसे पहले यूजर आईडी पता करेंगे।
  • यूजर आईडी पता करने के लिए नीचे Know Your User ID वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब अकाउंट नंबर, मोबाईल नंबर व केपचा कोड दर्ज करके Continue करें।
  • उसके बाद बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करके Continue करें।
  • उसके बाद आपको नेट बैंकिंग की यूजर आईडी देखने को मिल जाएगी अब इसे नोट करके रख ले।
  • अब आपको गो टू लॉगिन पेज का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब लॉगिन पेज पर आपको Forgot/Create Password वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आप लॉगिन पासवॉर्ड के साथ साथ ट्रांजेक्शन पासवॉर्ड भी बदलना चाहते है तो login & ट्रांजेक्शन वाला ऑप्शन चुने।
  • अगर आप केवल लॉगिन पासवर्ड बदलना चाहते है तो लॉगिन पासवर्ड वाला ऑप्शन चुने।
  • उदाहरण के लिए हम लॉगिन और ट्रांजेक्शन दोनों पासवॉर्ड बदल रहे है तो उसे सिलेक्ट करके कन्टिन्यू करें।
  • अब आपने जो यूजर आईडी नोट की थी उसे दर्ज करें फिर अकाउंट नंबर, जन्म-दिनांक, पैन कार्ड नंबर, केपचा आदि दर्ज करके Continue बटन पर क्लिक करना है।
  • अब अपना एटीएम कार्ड नंबर व एटीएम कार्ड का पिन नंबर आपको दर्ज करना है।
  • उसके बाद पिछले पाँच ट्रांजेक्शन में से कोई एक ट्रांजेक्शन का अमाउन्ट दर्ज करना है।
  • अमाउन्ट का टाइप चुनना है आपके खाते में पैसा आया है या पैसा किसी को आपने डाले है।
  • सभी डिटेल्स सही से दर्ज करने के बाद आपको Continue बटन पर क्लिक करना है।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके कन्टिन्यू करें।
  • अब आपको अपना नया लॉगिन पासवॉर्ड बनाना है उसे दुबारा दर्ज करके कनफर्म करना है।
  • फिर ट्रांजेक्शन पासवॉर्ड बनाना है उसे दुबारा दर्ज करके कनफर्म करना है फिर Continue करना है।
  • उसके बाद आपका लॉगिन पासवॉर्ड और ट्रांजेक्शन पासवॉर्ड सफलतापूर्वक सेट हो जाएगा।
  • तो इस तरह से आप Union Bank Net Banking Forget Username & Password कर सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- यूनियन बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-

यूनियन बैंक नेट बैंकिंग यूजरनेम और पासवॉर्ड पता कैसे करें ?

अगर आपका बैंक अकाउंट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है और आप नेट बैंकिंग को यूज करते है लेकिन अगर आप अपनी नेट बैंकिंग की यूजर आईडी और लॉगिन पासवॉर्ड भूल गए है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है आप ऑनलाइन घर बैठे अपनी यूजर आईडी पता लगा सकते है और नया लॉगिन पासवॉर्ड भी सेट कर सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने आपको इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप करके बताई है तो एक बार इसे शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।

सारांश :- दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Union Bank Net Banking Forget Username & Password इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर कीजिए और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पूछ सकते है धन्यवाद।

Leave a Comment