जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की बैंक ऑफ इंडिया भारत के प्रमुख और सबसे बड़े बैंको की गिनती में आता है। और यह बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड की फेसेलिटी भी उपलब्ध करवाता है। क्रेडिट कार्ड एक ऐसा कार्ड जो की आपको इमरजेंसी के समय काम में आने वाला कार्ड है जिससे आप बिना पैसों को शॉपिंग, पेमेंट, बिल भुगतान, ट्रांजेक्शन आदि कर सकते है। और नियमित तिथि तक कार्ड का पेमेंट वापस जमा करके दुबारा कार्ड को काम में ले सकते है। बहुत से लोगों को यह कार्ड बनवाने का प्रोसेस मालूम नहीं है तो हम उनको इस आर्टिकल में Bank Of India Credit Card Apply करने का प्रोसेस बताने वाले है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड कैसे बनाए ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताएंगे, की कैसे आपको कार्ड अप्लाई करना है, कार्ड अप्लाई करने के लिए आपके पास क्या क्या जरूरी दस्तावेज होने चाहिए, कार्ड बनने में कितना समय लगेगा, आपको कार्ड कब व कैसे प्राप्त होगा यह सभी जानकारी आपको इसी आर्टिकल में देखने को मिल जाएगी तो कृपया हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- बैंक ऑफ इंडिया में खाता कैसे खोलें ?
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स ?
इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जैसे की :-
- Pan Card
- Aadhaar Card
- मोबाईल नंबर / ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- पिछले तीन महीने का अकाउंट स्टेटमेंट
- या सेलेरी स्लिप
- ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
Bank Of India Credit Card Apply Online
दोस्तों बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ? इसका प्रोसेस हम आपको बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाईट पर विजिट करें।
- उसके बाद होम पेज पर कार्डस का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- जिसके बाद आपके सामने BOI की तरफ से दिए जाने वाले क्रेडिट कार्डों की लिस्ट ओपन होगी।
- अब इस लिस्ट में से आपको कौनसा कार्ड अप्लाई करना है वो सिलेक्ट करें।
- जिसके बाद आपको अप्लाई नाऊ का बटन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- फिर क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से दर्ज करनी है।
- जिसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अपलोड करें।
- सभी जानकारी और दस्तावेजों की फोटोकॉपी अपलोड करने के बाद सबमिट करें।
- फिर आपका क्रेडिट कार्ड सफलतापूर्वक ऑनलाइन अप्लाई हो जाएगा।
- इसके बाद बैंक द्वारा आपके क्रेडिट कार्ड आवेदन की जांच की जाएगी।
- उसके बाद अगर आप क्रेडिट कार्ड योग्य पाए जाते है तो आपका कार्ड जारी हो जाएगा।
- कार्ड जारी होने के बाद 7 से 14 दिनों में बाई पोस्ट रजिस्टर्ड एड्रैस पर कार्ड डिलीवर हो जाएगा।
- तो इस तरह से आप Online Bank Of India Credit Card Apply कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट स्टेटमेंट कैसे निकाले ?
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड कैसे बनाए ?
अब हम आपको ऑफलाइन प्रोसेस बता रहे है तो इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो कीजिए :-
- इसके लिए सबसे पहले आपको बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में जाना है।
- उसके बाद संबंधित बैंक कर्मचारी से क्रेडिट कार्ड आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- फिर आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- उसके बाद जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी इस फॉर्म के साथ अटेच करें।
- इसके बाद इस फॉर्म को संबंधित बैंक कर्मचारी के पास जमा करवाए।
- जिसके बाद आपका फॉर्म जमा होगा और आपके आवेदन की जांच होगी।
- जांच में आप क्रेडिट कार्ड लेने योग्य हुए तो आपको कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
- इसके बाद बाई पोस्ट आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर आपका कार्ड डिलीवर हो जाएगा।
- तो इस तरह से आप Bank Of India Credit Card Apply कर सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड अप्लाई कैसे करें ?
अगर आप बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने की सोच रहे है तो आप बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है या फिर आप अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर ऑफलाइन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है ऊपर इस आर्टिकल में हमने ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रोसेस से क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने की जानकारी विस्तार से बताई है तो इस आर्टिकल को एक बार शुरू से लेकर अंत तक तक जरूर पढे।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Bank Of India Credit Card Apply करने का प्रोसेस बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।