जैसा की आप सभी जानते ही है की भारत सरकार बेटियों की भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नई नई योजनाए चला रही है। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू की गई है। इस योजना में निवेश करने पर अच्छा ब्याज मिलता है टेक्स में छूट मिलती है और निवेश किए गए धन की सरकारी गारंटी भी आवेदकों को मिलती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इस योजना के तहत हमे बैंक में एक खाता खुलवाने की आवश्यकता होती है। आगे इस आर्टिकल में हम आपको Sukanya Samriddhi Yojana Me Account Kaise Khole. इसका पूरा प्रोसेस बताने वाले है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कैसे खोलें ? इसका पूरा प्रोसेस बताएंगे, इसके साथ ही आपके पास क्या क्या जरूरी दस्तावेज होने चाहिए, इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रताए क्या है, अकाउंट ओपन कैसे करेंगे, निवेश कैसे करना है, रिटर्न कैसे मिलेगा यह पूरी जानकारी आपको इसी लेख के अंदर देखने को मिल जाएगी तो चलिए बिना किसी देरी के इस आर्टिकल को शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक में खाता कैसे खोलें ?
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज :-
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- आवेदिक की उम्र 10 वर्ष से कम हो
- पासपोर्ट साइज रंगीन फ़ोटो
- माता पिता के आधार कार्ड
- एड्रैस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो अभिभावक की
- आवेदन फॉर्म
- न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये आदि।
Sukanya Samriddhi Yojana Me Account Kaise Khole.
उदाहरण के लिए हम यहाँ पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कैसे खोलें ? इसकी जानकारी बता रहे है आप अपनी सुविधा के हिसाब से अपने बैंक का चयन कर सकते है तो चलिए शुरू करते है :-
- सबसे पहले आपको SBI बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर चले जाना है।
- उसके बाद नेट बैंकिंग सेक्शन में जाए और अपनी नेट बैंकिंग को लॉगिन कीजिए।
- उसके बाद होम पेज पर डिपॉजिट & इनवेस्टमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
- फिर आपको SSA Account Opening वाला ऑपशन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा इसे आपको भरना होगा जैसे की :-
- सबसे पहले अमाउन्ट वाले कॉलम में अमाउन्ट दर्ज करना है जितना अमाउन्ट आप हर महिना जमा करना चाहते है।
- फिर जो अमाउन्ट आप दर्ज करते है उसे वर्डस यानि शब्दों में भी दर्ज करना है।
- इसके बाद दिनांक दर्ज करें जिस दिनांक को आप पैसे जमा करना चाहते है।
- इसके बाद लड़की का नाम दर्ज करें, फिर उसकी जन्म दिनांक दर्ज करें।
- फिर नीचे जन्म दिनांक को भी शब्दों में सही से दर्ज करें।
- फिर आपके एड्रैस की डिटेल्स आएगी अगर आपका परमानेंट और प्रजेंट एड्रैस सेंम है तो चैकबॉक्स पर टिक करें।
- इसके बाद मोबाईल नंबर या टेलीफोन नंबर दर्ज करना है।
- फिर लड़की के जन्म प्रमाण पत्र का नंबर दर्ज करना है।
- जन्म प्रमाण पत्र कब जारी हुआ था उसकी दिनांक दर्ज करें।
- फिर किसके द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है वो दर्ज करें।
- फिर आईडी व एड्रैस प्रूफ के लिए किसी एक वेलीड दस्तावेज की जानकारी करें।
- जैसे की लड़की के माता या पिता के आधार कार्ड का नंबर यूज कर सकते है।
- इसके बाद तीन चैकबॉक्स मिलेंगे उन तीनों को सिलेक्ट करना है।
- फिर जिस ब्रांच में अकाउंट ओपन कर रहे है उस ब्रांच का कोड दर्ज करें।
- इसके बाद गेट ब्रांच नेम पर क्लिक करेंगे तो आपकी ब्रांच का नाम आ जाएगा।
- उसके बाद नॉमिनी की डिटेल्स दर्ज करके चैकबॉक्स पर टिक करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका फॉर्म भरकर तैयार हो जाएगा अब इस फॉर्म का प्रिन्टआउट आपको निकालना है।
- अब इस फॉर्म के साथ बच्ची के जन्मप्रमाण पत्र, माता-या पिता के आधार कार्ड की फोटोकॉपी अटेच करनी है।
- इसके साथ ही बच्ची व अभिभावक की जॉइन्ट फ़ोटो व सिंगल पासपोर्ट साइज फ़ोटो भी लगानी है।
- अब इस फॉर्म को अपनी बैंक ब्रांच में जाकर जमा करवा देना है।
- उसके बाद ब्रांच द्वारा आपका सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोल दिया जाएगा।
- तो यह था हमारा Sukanya Samriddhi Yojana Me Account Kaise Khole. इसका पूरा प्रोसेस।
इसे भी जरूर पढे :- बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता कैसे खोलें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता किस बैंक में खुलवाएं ?
दोस्तों इस योजना के तहत आप सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी बैंक में खाता खुलवा सकते है, जैसे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, निजी बैंको की बात करें तो HDFC बैंक, ICICI बैंक और भी बहुत से निजी बैंक है जिनमें इस योजना के तहत खाता खुलवाया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप ऊपर इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पूरी पढे।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Sukanya Samriddhi Yojana Me Account Kaise Khole. इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंदआई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर अवश्य कीजिए और कोई भी सवाल हो तो हमे कमेन्ट जरूर कीजिए धन्यवाद।