RBL बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें | RBL Bank Net Banking Registration.

अगर आपका भी बैंक खाता RBL बैंक में है और आप अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स, बैलेंस, स्टैटमेंट आदि जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो आप अपना नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करके यह काम कर सकते है। RBL Bank Net Banking Registration कैसे करते है, इसके लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस क्या है, कितना समय लगेगा, नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के बाद इसमें लॉगिन कैसे करना है इन सभी सवालों का जवाब आपको इसी आर्टिकल में मिल जाएगा तो आप हमारे साथ शुरू से लेकर अंत तक बने रहे।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको RBL बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इसका कंप्लीट प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताएंगे। अगर आपने भी अभी तक नेट बैंकिंग एक्टिवेट नहीं किया है तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है यहाँ पर आपको इसकी पूरी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी तो चलिए बिना कोई देरी किए इस आर्टिकल को शुरू करते है।

RBL बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने हेतु दस्तावेज ?

इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजे होनी चाहिए जैसे की :-

  • बैंक अकाउंट
  • बैंक अकाउंट की डिटेल्स
  • एटीएम कार्ड / क्रेडिट कार्ड
  • बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर
  • स्मार्टफोन व इंटरनेट कनेक्शन

इसे भी जरूर पढे :- RBL बैंक में खाता कैसे खोलें ?

RBL Bank Net Banking Registration.

अब हम आपको RBL बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस बता रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो कीजिए जैसे की :-

  • सबसे पहले आपको RBL बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर चले जाना है।
  • उसके बाद लॉगिन बटन पर जाए और Personal Banking पर क्लिक करें।
  • अब आपको लॉगिन पेज पर First Time User Register वाला ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
RBL बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन करने के पाँच अलग अलग ऑप्शन मिलेंगे जिनसे आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
RBL बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें.
  • पहला ऑप्शन है CIF नंबर और पैन कार्ड अगर यह आपके पास है तो इसे सिलेक्ट कर सकते है।
  • दूसरा ऑप्शन है NRI कसटर्म्स के लिए लिए जो है पासपोर्ट
  • तीसरा ऑप्शन है क्रेडिट कार्ड अगर यह आपके पास है तो इसे सिलेक्ट कर सकते है।
  • चौथा ऑप्शन है डेबिट कार्ड इससे भी आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • पाँचवा और अंतिम विकल्प है लोन अकाउंट अगर यह है तो इसे भी सिलेक्ट कर सकते है।
  • तो आपको इन पांचों ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना है उदाहरण के लिए डेबिट कार्ड।
  • डेबिट कार्ड सिलेक्ट करते है तो डेबिट कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी डेट को दर्ज करना है।
  • उसके बाद सिविवी नंबर और एटीएम पिन नंबर में से किसी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • जैसे की एटीएम पीन नंबर को सिलेक्ट करते है तो एटीएम पिन दर्ज करना है।
  • उसके बाद केपचा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
RBL bank net banking registration
  • जिसके बाद आपके बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके Continue करें।
  • फिर आपको कुछ इमेजेस मिलेगी किसी एक इमेज को सिलेक्ट करके उसका नाम दर्ज करे और Update बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी यूजर आईडी आपको देखने को मिल जाएगी इसे नोट करके रख ले।
  • अब आपको नेट बैंकिंग का पासवॉर्ड सेट करना है फिर पासवॉर्ड कनफर्म करके सबमिट करना है।
RBL bank net banking registration kaise kare
  • फिर आपका पासवॉर्ड भी बन जाएगा अब go to login page पर क्लिक करना है।
  • अब आपने जो यूजर आईडी नोट की है उसे दर्ज करके Next करें।
  • फिर चैकबॉक्स पर क्लिक करे और जो नया पासवॉर्ड आपने बनाया है उसे दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • फिर टर्म्स & कन्डीशंस देखने को मिलेगी इन्हे आपको एग्री कर देना है।
  • उसके बाद कुछ सिक्युरिटी क्वेस्शन्स मिलेंगे जिन्हे सिलेक्ट करके उनका उत्तर देकर कन्टिन्यू करें।
  • उसके बाद सफलतापूर्वक आपकी नेट बैंकिंग लॉगिन हो जाएगी।
RBL bank net banking registration online
  • तो इस तरह से आप RBL Bank Net Banking Registration कर सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- RBL बैंक एटीएम कार्ड कैसे बनाए ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-

नेट बैंकिंग चालू करने के लिए क्या करना पड़ेगा ?

नेट बैंकिंग चालू करने से पहले यूजर्स को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद वह नेट बैंकिंग में लॉगिन करके नेट बैंकिंग यूज कर सकते है। अगर आपका बैंक अकाउंट आरबीएल बैंक में है और आप आरबीएल बैंक की इंटरनेट बैंकिंग चालू करना चाहते है तो इसका रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस बहुत ही आसान है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है तो एक बार इसे पूरा जरूर पढे।

नेट बैंकिंग यूजर आईडी कैसे बनाए ?

अगर आप RBL बैंक में नेट बैंकिंग में लॉगिन करने हेतु अपनी यूजर आईडी बनाना चाहते है तो जब आप नेट बैंकिंग Registration करने हेतु जब अपना आवेदन करते है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते है तब आपकी लॉगिन यूजर आईडी ऑनलाइन जनरेट हो जाती है फिर इस आईडी को आपको याद रखना होता है क्योंकि आप जब भी नेट बैंकिंग लॉगिन करेंगे तो आपको यूजर आईडी की जरूरत होगी आप इसे नोट कर सकते है। ऊपर इसकी पूरी जानकारी आप आर्टिकल में देख सकते है।

सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको RBL Bank Net Banking Registration कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताई है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल हो तो हमे कमेन्ट करके पूछ सकते है।

Leave a Comment