अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड धारक है और आप क्रेडिट कार्ड की लिमिट का उपयोग कर रहे है समय समय पर बिल का भुगतान कर रहे है और ऑनलाइन शॉपिंग, ट्रांजेक्शन, पेमेंट, आदि कार्य क्रेडिट कार्ड के द्वारा कर रहे है और आप क्रेडिट कार्ड से यूज की गई लिमिट की जानकारी चैक करना चाहते है की आपने कब कब व कहा कहा कार्ड की लिमिट को यूज किया है तो यह सभी जानकारी आपको कार्ड के स्टेटमेंट में मिलेगी। इसलिए हम आपको इस लेख में Axis Bank Credit Card Statement Kaise Nikale ? इसकी पूरी जानकारी बताने जा रहे है।

अगर आप भी जानना चाहते है एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट कैसे निकाले ? तो यह लेख आज खास आपके लिए होने वाला है। बहुत से लोगों को यह जानकारी पहले से है लेकीन कुछ क्रेडिट कार्ड धारक ऐसे भी है जिनको कार्ड का स्टेटमेंट निकालना नहीं आता है तो इसलिए हम यहाँ इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताएंगे। तो चलिए अब हम बिना किसी देरी के इस आर्टिकल को शुरू करते है और आगे का प्रोसेस जानते है।
इसे भी जरूर पढे :- एक्सिस बैंक में खाता कैसे खोलें ?
Axis Bank Credit Card Statement Kaise Nikale ?
अब हम क्रेडिट कार्ड धारकों को कार्ड का स्टेटमेंट कैसे प्राप्त किया जाता है इसके कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे है तो आप इन्हे फॉलो कीजिए जैसे की :-
- सबसे पहले एक्सिस बैंक की ऑफिसियल वेबसाईट पर विजिट करें।
- जिसके बाद होम पेज पर सपोर्ट वाला विकल्प मिलेगा उसके ऊपर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद इंस्टा सर्विसेज का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- फिर डाउनलोड बटन पर जाए और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर व केपचा कोड दर्ज करके इंटर डिटेल्स पर क्लिक कीजिए।
- फिर रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके वेरीफ़ाई करें।
- इसके बाद स्टेटमेंट की पीडीएफ़ दिखाई देगी उसे सिलेक्ट करके डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आपका Axis Bank Credit Card Statement सफलतापूर्वक डाउनलोड हो जाएगा।
- तो इस तरह से आप ऑनलाइन घर बैठे अपना एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट निकाल सकते है।
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट कैसे निकाले ?
अब हम आपको दूसरा प्रोसेस बता रहे है जिससे भी आप स्टेटमेंट निकाल सकते है जैसे की :-
- सबसे पहले एक्सिस बैंक मोबाईल बैंकिंग एप्प में लॉगिन कीजिए।
- उसके बाद होम पेज पर ही क्रेडिट कार्ड का विकल्प मिलेगा उसे सिलेक्ट करें।
- इसके बाद क्रेडिट कार्ड डिटेल्स मिलेगी और सबसे नीचे ट्रांजेक्शन का ऑप्शन मिलेगा उसे चुने।
- फिर अनबिल्ड ट्रांजेक्शन के आगे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको किस वर्ष के किस महीने का स्टेटमेंट चाहिए वो डेट दर्ज करके डाउनलोड पीडीएफ़ पर क्लिक करें।
- फिर पीडीएफ़ डाउनलोड हो जाएगी पर इसे ओपन करने के लिए पासवॉर्ड की जरूरत होगी।
- तो आपका पासवॉर्ड होगा आपके नाम के शुरू के चार डिजिट व कार्ड का लास्ट चार अंक।
- इस तरह से पासवॉर्ड दर्ज करके आप स्टेटमेंट पीडीएफ़ को ओपन कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड स्टैटस चैक कैसे करें ?
इस लेख से संबंधित पूछे गए सवाल व जवाब FAQs :-
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट कैसे प्राप्त करें ?
जी इसका बेहद और आसान प्रोसेस है जो की एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाता है। आप ऑनलाइन बैंक की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर या फिर मोबाईल बैंकिंग एप्प में लॉगिन करके अपने कार्ड का स्टेटमेंट आसानी से प्राप्त कर सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में दोनों प्रोसेस की जानकारी स्टेप बाई स्टेप करके बताई गई है तो एक बार इसे पूरा जरूर पढे।
सारांश :- दोस्तों आज इस लेख के द्वारा हमने Axis Bank Credit Card Statement कैसे निकाले ? इसकी जानकारी आप तक आसान व सरल शब्दों में पँहुचाने का प्रयास किया है। आशा करते है आपको हमारा प्रयास पसंद आया होगा कृपया इसे अपने मित्रों के साथ शेयर अवश्य करें और कोई भी सवाल हो तो हमे कमेन्ट करके आप जरूर पुछ सकते है Thank You.