दोस्तों अगर आपका भी बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है और आप बैंक ऑफ बड़ौदा की मोबाईल बैंकिंग सेवाओ का लाभ लेने के लिए BOB वर्ल्ड एप्प का इस्तेमाल करते है। लेकिन आप BOB वर्ल्ड एप्प का लॉगिन एमपीन भूल जाते है तो उसे चेंज करने की आवश्यकता होती है। बिना सही पिन दर्ज किए हम एप्प में लॉगिन नहीं कर सकते है और पिन भूल गए है तो दुबारा नया पिन बनाने की जरूरत होती है। आगे इस आर्टिकल में हम आपको BOB World Login Mpin Change कैसे करते है इसकी पूरी जानकारी बताएंगे।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको BOB वर्ल्ड लॉगिन एमपिन चेंज कैसे करें ? इसकी पूरी जानकारी आपको स्टेप बाई स्टेप करके बताएंगे जिससे आप आसानी से अपना नया पिन बनाकर एप्प में लॉगिन कर सके और मोबाईल बैंकिंग सेवाओ का लाभ ले सके। हम आपको पिन बदलने से लेकर एप्प में लॉगिन करने तक का कंप्लीट प्रोसेस डिटेल मे बताने वाले है तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता कैसे खोलें ?
BOB World Login Mpin Change कैसे करें ?
अब हम आपको BOB वर्ल्ड लॉगिन पिन चेंज कैसे करें ? इसका प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको BOB World एप्प को ओपन करना है।
- इसके बाद Unlock/Forget Login Pin वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

- उसके बाद अपना बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर दर्ज करके ट्रांजेक्शन पिन दर्ज करें।
- ट्रांजेक्शन पिन दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- उसके बाद आपको अपना नया लॉगिन पिन नंबर दर्ज करना है।
- उसके बाद दुबारा अपना नया पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

- फिर सफलतापूर्वक आपका लॉगिन पिन चेंज हो जाएगा।
- अब आपको सबसे नीचे प्रोसिड़ टू लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।

- फिर आप लॉगिन पेज पर आ जाएंगे यहाँ पर अपना नया लॉगिन पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद आप BOB वर्ल्ड एप्प में सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
- तो इस तरह से आप BOB World Login Mpin Change कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- BOB एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करें ?
ट्रांजेक्शन पिन ना हो तो लॉगिन पिन चेंज कैसे करें ?
यह सवाल बहुत से लोगों के मन में जरूर होता है की ट्रांजेक्शन पिन ना हो तो क्या करें तो आपको बता दे इसके लिए आप तीन अलग अलग प्रोसेस फॉलो करके अपना लॉगिन पिन चेंज कर सकते है अगर आपको ट्रांजेक्शन पिन पता ना हो तो भी। जैसे की इंटरनेट बैंकिंग द्वारा, एटीएम मशीन द्वारा, बैंक ब्रांच विजिट करके आप लॉगिन पिन बदल सकते है। आगे हम नेट बैंकिंग से लॉगिन पिन चेंज करने का प्रोसेस आपको विस्तार से बता रहे है तो आप इसे भी फॉलो कर सकते है।
नेट बैंकिंग से BOB वर्ल्ड लॉगिन पिन चेंज कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना है।
- उसके बाद नेट बैंकिंग सेक्शन में जाए और अपनी नेट बैंकिंग को लॉगिन करें। ‘
- लॉगिन करने के बाद मेनू पर जाए और services वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको mobile banking bob world वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको सबसे ऊपर de-registration वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब अपनी कस्टमर आईडी सिलेक्ट करने फिर continue वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद नेट बैंकिंग का ट्रांजेक्शन पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सफलतापूर्वक आपका bob world डी-रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
- अब आपको वापस bob वर्ल्ड एप्प को ओपन करना है।
- फिर अपनी लेंगवेज सिलेक्ट करें, फिर already a customer के नीचे लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर सिलेक्ट करके Confirm बटन पर क्लिक करें।
- फिर मोबाईल नंबर कनफर्म करें उसके बाद इस नंबर पर ओटीपी जाएगा उसे दर्ज करके वेरीफाई करें।
- फिर टर्म्स & कन्डीशंस को टिक करें उसके बाद प्रोसिड़ बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना अकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड के अंतिम 6 अंक, और एटीएम की एक्सपायरी डेट दर्ज करें।
- सभी डिटेल्स सही से दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक्टिवेशन key आएगी उसे दर्ज करके प्रोसिड़ करें।
- इसके बाद अपना नया ट्रांजेक्शन पिन बनाकर कनफर्म करें फिर next करें।
- उसके बाद अपना लॉगिन पिन बनाए और दुबारा दर्ज करके कनफर्म करें फिर सबमिट करें।
- फिर सफलतापूर्वक आपका रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगा अब अब प्रोसिड़ टू लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अब आपने जो नया लॉगिन पिन बनाया है उसे दर्ज करके आप एप्प में लॉगिन कर सकते है।
- तो इस तरह से भी आप BOB World Login Mpin Change कर सकते है ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
BOB वर्ल्ड लॉगिन पिन को ऑनलाइन चेंज कैसे करें ?
बीओबी वर्ल्ड एप्प के लॉगिन पिन को ऑनलाइन चेंज किया जा सकता है अगर आपको ट्रांजेक्शन पिन मालूम है तो आप bob world एप्प से ही अपना लॉगिन पिन बदल सकते है। अगर ट्रांजेक्शन पिन मालूम नहीं है तो आप ऑनलाइन बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना bob वर्ल्ड रजिस्ट्रेशन को डी-रजिस्ट्रेशन करके दुबारा नया पिन ऑनलाइन सेट कर सकते है। ऊपर इसकी पूरी जानकारी आर्टिकल में विस्तार से बताई गई है कृपया इसे पूरा जरूर पढे।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको BOB World Login Mpin Change कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर अवश्य करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।