अगर आपके पास किसी भी बैंक में एक खाता है और आपके खाते में आपका मोबाईल नंबर जुड़ा हुआ नहीं है तो आप बैंक द्वारा दी जाने वाली बहुत सारी सेवाओ और सुविधाओ से वंचित है। मोबाईल नंबर लिंक होने से आपको बैंक कई तरह की सेवाये प्रदान करता है जिससे आपको बैंकिंग से जुड़े कई तरह के काम करने में आसानी होती है। अगर आपका बैंक खाता IDBI बैंक में है तो हम आपको आज How To Link Mobile Number In IDBI Bank Account. इसका पूरा प्रोसेस बताने वाले है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको IDBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताएंगे। मोबाईल नंबर बैंक खाते से लिंक होने के बाद आपको छोटे छोटे कामों के लिए बैंको के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग या मोबाईल बैंकिंग या फिर एसएमएस बैंकिंग यूज करके बहुत से काम बिना बैंक गए ही पूरे कर सकेंगे तो चलिए बिना कोई देरी किए इस आर्टिकल को शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- IDBI बैंक में खाता कैसे खोलें ?
बैंक में मोबाईल नंबर लिंक होने फायदे क्या है ?
इसके बहुत से फायदे है जो शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे जैसे की :-
- मोबाईल नंबर लिंक होने से आप नेट बैंकिंग यूज कर सकते है।
- मोबाईल बैंकिंग को एक्टिवेट करके यूज किया जा सकता है।
- एसएमएस बैंकिंग का भी उपयोग किया जा सकता है।
- इसके अलावा बैंक बैलेंस चैक कर सकते है स्टेटमेंट ऑनलाइन निकाल सकते है।
- ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते है किसी के भी खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते है आदि।
How To Link Mobile Number In IDBI Bank Account.
अब हम आपको IDBI बैंक में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ? इसका प्रोसेस बता रहे है तो आप नीचे बताए गए इन सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको अपनी नजदीकी IDBI बैंक ब्रांच में चले जाना है।
- उसके बाद आपको संबंधित बैंक कर्मचारी से मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करना है।
- उसके बाद आपको प्राप्त आवेदन में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही से दर्ज करनी है।
- जैसे की सबसे पहले अपनी ब्रांच का नाम दर्ज करें जिसमे आपका अकाउंट ओपन है।
- उसके बाद अकाउंट नंबर व अकाउंट होल्डर का नाम दर्ज करें।
- फिर अपना पैन कार्ड नंबर व आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- अब मोबाईल नंबर वाले कॉलम में अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें जो आप बैंक से लिंक करना चाहते है।
- फिर आवेदन फॉर्म भरने की दिनांक दर्ज करें जब इस फॉर्म को जमा करवाते है।
- आवेदन फॉर्म में सबसे नीचे अकाउंट होल्डर यानि खाताधारक अपने हस्ताक्षर करें।
- फिर जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी आपको इस फॉर्म के साथ में अटेच करनी है।
- जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक इनकी फोटोकॉपी फॉर्म से अटेच करें।
- अब आपका फॉर्म तैयार है आप इसे संबंधित बैंक कर्मचारी के पास जमा करवाए।
- उसके बाद आपके बैंक खाते से 48 घंटे के भीतर आपका मोबाईल जुड़ जाएगा।
- जब आपका मोबाईल नंबर बैंक खाते से जुड़ेगा तो आपको एसएमएस से इसकी सूचना मिल जाएगी।
- तो यह था हमारा How To Link Mobile Number In IDBI Bank Account. इसका पूरा प्रोसेस।
इसे भी जरूर पढे :- IDBI बैंक स्टेटमेंट कैसे निकाले ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
घर बैठे बैंक खाते में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े ?
दोस्तों प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई भी ग्राहक अपने बैंक खाते में पहली बार मोबाईल नंबर लिंक करवाता है तो उसको ब्रांच जाने की आवश्यकता होती है फिर वहाँ जाकर आवेदन फॉर्म भरकर मोबाईल नंबर जुड़वाया जा सकता है लेकीन पहले से अगर कोई मोबाईल नंबर बैंक से जुड़ा हुआ है तो उसे नेट बैंकिंग या मोबाईल बैंकिंग के द्वारा ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है ज्यादा जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढे।
सारांश :- इस लेख में हमने How To Link Mobile Number In IDBI Bank Account. इसकी पूरी जानकारी शेयर की है आशा करते है आपको यह जानकारी समझ आई होगी और पसंद भी आई होगी कृपया इसे अपने मित्रों के सात शेयर अवश्य करें और कोई भी सवाल हो तो हमे कमेन्ट जरूर करें धन्यवाद।