PNB नेट बैंकिंग पासवॉर्ड चेंज कैसे करें ? PNB Net Banking Password Change.

अगर आपका भी बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और आप पंजाब नेशनल बैंक की नेट बैंकिंग को यूज करते है लेकिन आप अपनी PNB नेट बैंकिंग का लॉगिन पासवॉर्ड भूल गए है तो ऐसे में आपको नेट बैंकिंग में लॉगिन करने में परेशानी हो रही होगी और पासवॉर्ड जब तक सही नहीं लगाएंगे तब तक नेट बैंकिंग में लॉगिन करना असंभव है। तो अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आपको बिल्कुल भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आगे इस आर्टिकल में हम आपको PNB Net Banking Password Change. करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताएंगे।

PNB Net Banking Password Change
इंटरनेट बैंकिंग का पासवॉर्ड कैसे बदलें ?

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पंजाब नेशनल बैंक नेट बैंकिंग पासवॉर्ड चेंज कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताएंगे। आप घर बैठे अपने मोबाईल फोन से अपनी नेट बैंकिंग का लॉगिन पासवॉर्ड ऑनलाइन चेंज कर सकते है। इसके लिए आपको बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी। आप ऑनलाइन नया पासवॉर्ड सेट करके नेट बैंकिंग में लॉगिन कर सकते है। तो पासवॉर्ड चेंज करने का प्रोसेस जानने के लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए बिना कोई देरी किए इस आर्टिकल को शुरु करते है।

इसे भी जरूर पढे :- पीएनबी नेट बैंकिंग यूजर आईडी कैसे पता करें ?

PNB Net Banking Password Change Highlights :-

आर्टिकल का नाम पंजाब नेशनल बैंक नेट बैंकिंग लॉगिन पासवॉर्ड चेंज कैसे करें ?
उद्देश्य बैंकिंग सेवाओ की जानकारी प्रदान करना
प्रोसेस ऑनलाइन
भाषा हिन्दी
आधिकारिक वेबसाईट https://pnb.bank.in/

पंजाब नेशनल बैंक नेट बैंकिंग पासवॉर्ड चेंज कैसे करें ?

अब हम आपको PNB नेट बैंकिंग का लॉगिन पासवॉर्ड ऑनलाइन चेंज कैसे करें ? इसका प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-

  • सबसे पहले आपको पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है।
  • उसके बाद Internet Banking वाले ऑप्शन में रिटेल इंटरनेट बैंकिंग वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • उसके बाद आपको नेट बैंकिंग की लॉगिन यूजर आईडी दर्ज करके Continue बटन पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आपको फॉर्गेट पासवॉर्ड का ऑप्शन मिल जाएगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • ऑनलाइन पासवॉर्ड चेंज करने के लिए डेबिट कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब फिर से अपनी यूजर आईडी व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना है।
  • फिर बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करके Continue करें।
  • अब अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करके वेरीफाई बटन पर क्लिक करना है।
  • अब डेबिट कार्ड नंबर, अकाउंट नंबर, व एटीएम पिन दर्ज करके कन्टिन्यू करना है।
  • उसके बाद सेट इंटरनेट लॉगिन पासवॉर्ड वाले चैकबॉक्स पर टिक करना है।
  • अगर ट्रांजेक्शन पासवॉर्ड भी चेंज करना है तो उस ऑप्शन पर भी टिक कर देना है।
  • अब अपना नया नेट बैंकिंग लॉगिन पासवॉर्ड बनाकर उसे दुबारा दर्ज करके कनफर्म करें।
  • और ट्रांजेक्शन पासवॉर्ड भी चेंज कर रहे है तो उसे भी दर्ज करके कनफर्म कर ले।
  • दोनों पासवॉर्ड दर्ज करके कनफर्म हो जाए उसके बाद Continue बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपका पुराने पासवॉर्ड की जगह नया पासवॉर्ड सफलतापूर्वक सेट हो जाएगा।
  • उसके बाद आपको go to login page देखने को मिल जाएगा उसपे क्लिक करें।
  • अब अपनी यूजर आईडी और जो नया पासवॉर्ड आपने बनाया है उसे दर्ज करके लॉगिन कर सकते है।
  • तो इस तरह से आप Online PNB Net Banking Password Change कर सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- पंजाब नेशनल बैंक में खाता कैसे खोलें ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-

PNB नेट बैंकिंग पासवॉर्ड भूल गए तो क्या करें ?

देखिए दोस्तों बहुत से लोगों के साथ ऐसा जरूर होता है की वह अपनी नेट बैंकिंग का लॉगिन पासवॉर्ड बहुत समय तक याद रख सकते है लेकिन कभी ना कभी पासवॉर्ड भूल ही जाते है क्योंकि पासवॉर्ड चीज ही ऐसी है जिसको गुप्त रखना पड़ता है सुरक्षा की नजर से। इसलिए बहुत बार पासवॉर्ड भूल जाते है बहुत से लोग। तो ऐसे में बैंक द्वारा अपने यूजर्स को ऑनलाइन पासवॉर्ड चेंज करने की सुविधा दी जाती है जिससे यूजर्स अपना पासवॉर्ड बिना बैंक जाए ऑनलाइन बदल सके। ऊपर इस आर्टिकल में हमने इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है तो एक बार इसे शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।

सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको PNB Net Banking Password Change कैसे करें इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पूछ सकते है धन्यवाद।

Leave a Comment