दोस्तों क्या आप जानते है SBI सीआईएफ नंबर आपके लिए कई तरह के कार्यों में बहुत ज्यादा उपयोगी है। यह नंबर SBI बैंक अकाउंट के सभी प्रकार के डेटा जैसे की बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट, कई तरह के ऋण आदि जानकारीयो को एकत्रित करने मदद करता है। इसके साथ ही इंटरनेट बैंकिंग या मोबाईल बैंकिंग जैसी बैंकिंग सेवाओ का लाभ लेने में या इस्तेमाल करने में भी यह नंबर काफी उपयोगी है। अगर आप SBI बैंक के खाताधारक है और SBI Bank CIF Number पता करना चाहते है तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको SBI बैंक CIF नंबर कैसे पता करें ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताने वाले है कृपया आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे ताकि आपको पूरा प्रोसेस सही से समझ में आ सके और आप ऑनलाइन अपना सीआईएफ नंबर प्राप्त कर सके। तो चलिए बिना किसी देरी के अब हम इस आर्टिकल को शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक में खाता कैसे खोलें ?
SBI Bank CIF Number Kaise Pata Kare :-
दोस्तों एसबीआई बैंक अकाउंट का सीआईएफ नंबर आपको आपनी बैंक पासबुक पर प्रिन्ट हुआ मिल जाएगा जहां से आप नंबर चैक कर सकते है अगर आपके पास पासबुक नहीं है तो आप इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन अपना सीआईएफ नंबर पता कर सकते है इसके लिए आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको एसबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है।
- जिसके बाद आपको नेट बैंकिंग में जाकर लॉगिन आईडी व पासवॉर्ड से लॉगिन करना है।

- इसके बाद आपको होम पेज पर Service का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।

- जिसके बाद Manage My Profile वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।

- उसके बाद आपको आपकी प्रोफाइल मिलेगी जिसमें आपके नाम के नीचे CIF नंबर शो हो जाएगा।

- जिसके बाद आपको अपना CIF नंबर देखने को मिल जाएगा इसे नोट कर सकते है।
- इसके साथ ही अकाउंट नंबर और नॉमिनी बैंक में एड है या नहीं वो भी देखने को मिल जाएगा।
- तो इस तरह से आप ऑनलाइन घर बैठे SBI Bank CIF Number पता कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करें ?
योनों SBI से CIF नंबर कैसे पता करें ?
- सबसे पहले योनों एसबीआई एप्प में लॉगिन एमपिन दर्ज करके लॉगिन कीजिए।
- उसके बाद आपको प्रोफाइल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Manage My Profile वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके नाम के जस्ट नीचे आपको CIF नंबर देखने को मिल जाएंगे।
- तो इस तरह से भी आप SBI बैंक का सीआईएफ नंबर पता लगा सकते है।
SBI बैंक सीआईएफ नंबर कैसे पता करें ?
जैसा की दोस्तों हमने आपको ऊपर ऑनलाइन प्रोसेस से CIF नंबर पता करने की जानकारी बताई है उस प्रोसेस से आप ऑनलाइन घर बैठे बिना बैंक ब्रांच गए अपने अकाउंट का सीआईएफ नंबर पता लगा सकते है इसके साथ ही आपके पास नेट बैंकिंग नहीं है या आपने अभी तक नेट बैंकिंग को एक्टिवेट नहीं किया है तो आप ऑफलाइन सीआईएफ नंबर पता लगा सकते है। इसके लिए अपनी बैंक पासबुक को ओपन करें और पासबुक के पहले पेज पर ही खाताधारक की निजी बैंकिंग जानकारी दर्ज होती है तो उस जानकारी में आपको अपना CIF नंबर भी देखने को मिल जाएगा। इस तरह से आप ऑफलाइन सीआईएफ नंबर पता कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
बैंक ब्रांच जाकर या टोल फ्री नंबर पर कॉल करके CIF नंबर कैसे पता करें ?
देखिए अगर आप अपनी बैंक ब्रांच जाकर CIF नंबर पता करना चाहते है तो इसके लिए अपनी बैंक पासबुक ब्रांच में साथ लेकर जाए और संबंधित बैंक कर्मचारी को पासबुक देकर उनसे सीआईएफ नंबर बताने का अनुरोध कीजिए फिर उनके द्वारा आपको आपका सीआईएफ नंबर पासबुक द्वारा या चैक करके बता दिया जाएगा, अगर पासबुक में नंबर मिसप्रिन्ट है तो ऑनलाइन चैक करके वह आपको नंबर बता देंगे। दूसरा है टोल फ्री नंबर पर कॉल करके संबंधित अधिकारी से बात करें फिर वो जो जानकारी आपसे मांगते है वह सही जानकारी उन्हे दे उसके बाद वह आपको सीआईएफ नंबर बता देंगे। नीचे हम टोल फ्री नंबर उपलब्ध करवा रहे है।
- 1800 1234
- 1800 2100
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
सीआईएफ नंबर कैसे निकाले SBI ?
दोस्तों एसबीआई बैंक अकाउंट का सीआईएफ नंबर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से निकाला जा सकता है। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक है और अपने बैंक अकाउंट का CIF नंबर प्राप्त करना चाहते है तो आप बैंक पासबुक से ऑफलाइन व इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन सीआईएफ नंबर प्राप्त कर सकते है इसकी पूरी जानकारी ऊपर इस आर्टिकल में हमने आपको विस्तार से बताई है इसे पूरा जरूर पढे।
CIF नंबर कहाँ मिलता है ?
दोस्तों बैंक द्वारा प्रदान किया जाने वाला CIF नंबर जिसे कस्टमर आइडेंटिफिकेशन नंबर के नाम से जाना जाता है जो की ग्राहक की पहचान करने के काम में आता है। यह नंबर आपको अपनी बैंक पासबुक के फ्रंट पेज पर प्रिन्ट हुआ मिल जाएगा। अगर पासबुक पर नंबर मिसप्रिन्ट है तो ऑनलाइन नेट बैंकिंग या मोबाईल बैंकिंग के माध्यम से यह नंबर पता किया जा सकता है। ऊपर इस आर्टिकल में इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है तो इसे पूरा जरूर पढे।
निष्कर्ष :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको SBI Bank CIF Number Kaise Pata Kare. इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।