राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड कैसे बनाए | RGB ATM Card Apply Online

दोस्तों अगर आपने भी राजस्थान ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाया है और आप अपने बैंक खाते का एटीएम कार्ड प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको क्या करना होगा, किन किन चीजों की जरूरत होगी, बैंक से एटीएम अप्लाई होगा या ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है, एटीएम कार्ड बनने में कितने दिन का समय लगेगा इन सभी बातों का जवाब आज आपको इस आर्टिकल में मिलने वाला है। RGB ATM Card Apply करने का कंप्लीट प्रोसेस हम आपको स्टेप बाई स्टेप करके बताएंगे।

RGB ATM Card Apply Online
RBG Debit Card Online Apply

आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड कैसे बनाए ? इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे ताकि आप बिना किसी परेशानी के सीधा अपने एटीएम कार्ड के लिए अप्लाई कर सके। तो चलिए बिना किसी देरी के इस आर्टिकल को शुरू करते है।

इसे भी जरूर पढे :- राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

एटीएम कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या चाहिए ?

  • बैंक अकाउंट
  • बैंक अकाउंट की डिटेल्स
  • ऑनलाइन अप्लाई करने हेतु मोबाईल बैंकिंग या नेट बैंकिंग एक्टिवेट हो।
  • ऑफलाइन आवेदन करने हेतु संबंधित बैंक ब्रांच से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • बैंक खाते से मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड हो।

RGB ATM Card Apply Online.

अब हम आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई करने का प्रोसेस बता रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-

  • सबसे पहले आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक की मोबाईल बैंकिंग एप्प में लॉगिन करना है।
  • अगर आपने मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो उसका प्रोसेस भी इस वेबसाईट पर मिल जाएगा।
  • आप वेबसाईट पर जाकर चैक कर सकते है या फिर उस पोस्ट का लिंक आपको इसी पोस्ट में मिल जाएगा।
  • मोबाईल बैंकिंग एप्प को ओपन करें फिर लॉगिन पिन दर्ज करके एप्प में लॉगिन करें।
RGB ATM CARD APPLY
login करें
  • उसके बाद एप्प के होम पेज पर ही आपको Service Request का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
RGB ATM CARD APPLY
सर्विस रीक्वेस्ट में जाए
  • जिसके बाद ATM Card Request वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
ONLINE RGB ATM CARD APPLY
एटीएम कार्ड चुने
  • फिर अपना ट्रांजेक्शन अकाउंट सिलेक्ट करके कनफर्म बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अपने कार्ड का टाइप सिलेक्ट करें और कनफर्म करें।
RAJASTHAN GRAMIN BANK ATM CARD APPLY
कनफर्म करें
  • फिर बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
RAJASTHAN GRAMIN BANK ATM CARD ONLINE APPLY
ओटीपी सबमिट करें
  • उसके बाद सफलतापूर्वक आपका एटीएम कार्ड अप्लाई हो जाएगा।
  • एटीएम कार्ड अप्लाई होने के बाद आपको लगभग 7 दिनों का इंतेजार करना है।
  • 7 दिन के अंतर्गत आपके बैंक से रजिस्टर्ड एड्रैस पर आपका एटीएम कार्ड बाई पोस्ट डिलीवर हो जाएगा।
  • तो इस तरह से आप Online RGB ATM Card Apply कर सकते है।

राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करें ?

अगर आप ऊपर बताए गए प्रोसेस से ऑनलाइन एटीएम कार्ड अप्लाई नहीं कर पा रहे है तो आप नीचे बताए गए ऑफलाइन प्रोसेस को भी फॉलो कर सकते है जैसे की :-

  • सबसे पहले आपको अपनी नजदीकी RGB बैंक ब्रांच में चले जाना है।
  • उसके बाद संबंधित बैंक कर्मचारी से एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • उसके बाद प्राप्त आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही से दर्ज करें।
  • जैसे की अकाउंट होल्डर का नाम, अकाउंट नंबर, अकाउंट का टाइप आदि दर्ज करें।
  • फिर एटीएम पर क्या नाम प्रिन्ट करना है वो नाम, आवेदन करने की दिनांक दर्ज करें।
  • फॉर्म के अंत में आवेदक अपने हस्ताक्षर करें और जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटेच करें।
  • उसके बाद इस आवेदन फॉर्म को संबंधित बैंक कर्मचारी के पास में जमा करवा दे।
  • उसके बाद आपका एटीएम कार्ड बैंक द्वारा अप्लाई कर दिया जाएगा।
  • तो इस तरह से भी आप RGB ATM Card Apply कर सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- राजस्थान ग्रामीण बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-

ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड कैसे बनवाए ?

अगर आप Rajasthan Gramin Bank Debit Card Apply करने की सोच रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। आप इस बैंक में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस से एटीएम कार्ड के लिए अपना आवेदन कर सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने दोनों प्रोसेस से एटीएम अप्लाई करने की जानकारी विस्तार से बताई है तो एक बार इसे शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।

ATM बनवाने के लिए फॉर्म कैसे भरें ?

एटीएम कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच से एटीएम कार्ड आवेदन फॉर्म प्राप्त करना पड़ता है। उसके बाद प्राप्त आवेदन फॉर्म में फॉर्म भरकर जमा करने की दिनांक दर्ज करनी होती है, फिर खाताधारक का नाम, खाता संख्या, बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी, आदि जानकारी दर्ज करनी होती है। उसके बाद कार्ड पर जो नाम रखना चाहते है वो नाम दर्ज करना होता है, उसके बाद आवेदक के हस्ताक्षर फॉर्म में करने होते है फिर जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ फॉर्म बैंक में जमा होता है उसके बाद बैंक द्वारा हमारा एटीएम कार्ड अप्लाई किया जाता है।

सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक एटीएम कार्ड कैसे बनाए ? इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर अवश्य करें और कोई भी सवाल हो तो हमे कमेन्ट करें धन्यवाद।

Leave a Comment