अगर आप भी अपनी फेमेली के किसी सदस्य जैसे की पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन, या किसी और सदस्य के साथ एसबीआई बैंक में संयुक्त खाता ( जॉइन्ट अकाउंट ) ओपन करने की सोच रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। इस आर्टिकल में हम आपको SBI Joint Account Opening. का पूरा प्रोसेस बताएंगे इसके साथ ही आपको किन किन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, मिनिमम बैलेंस कितना रखना है, अकाउंट ओपन कैसे करना है कैसे आप अपना आवेदन कर सकते है इसकी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताने वाले है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको SBI बैंक में जॉइन्ट अकाउंट कैसे खोलें ? इसकी पूरी जानकारी बताएंगे इसके साथ ही आपको अकाउंट ओपन करने के लिए आवेदन कैसे करना है ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन वो भी बताएंगे। तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे ताकि आपको पूरा प्रोसेस सही से समझ में आ सके और आप अपना संयुक्त खाता खुलवा सके। तो चलिए बिना कोई देरी किए इस आर्टिकल को शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक में खाता कैसे खोलें ?
SBI बैंक में जॉइन्ट अकाउंट खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज ?
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- 2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाईल नंबर
- ईमेल आईडी
- अकाउंट ओपनिंग फॉर्म
- पैन कार्ड नहीं होने की स्थिति में फॉर्म 60 आदि।
यह सभी दस्तावेज चाहिए जिन दो सदस्यों का जॉइन्ट अकाउंट ओपन कर रहे है उन दोनों के यह दस्तावेज चाहिए।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ?
SBI Joint Account Opening
अब हम आपको SBI बैंक में जॉइन्ट अकाउंट कैसे खोलें ? इसका प्रोसेस बता रहे है तो आप निचे बताये गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको अपनी नजदीकी SBI बैंक ब्रांच में चले जाना है।
- उसके बाद संबंधित बैंक कर्मचारी से जॉइन्ट अकाउंट ओपनिंग आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- उसके बाद प्राप्त आवेदन को सही से भरना है जिसका तरीका हम आगे बता रहे है।
- सबसे पहले आवेदन फॉर्म में अपनी बैंक ब्रांच का नाम लिखे जिसमें आप अकाउंट ओपन करवा रहे है।
- उसके बाद खाते का प्रकार चुने जैसे की आप सेविंग्स अकाउंट ओपन कर रहे है तो उसपर टिक करें।
- इसके बाद खाताधारकों की जानकारी सही से दर्ज करनी है जिनका अकाउंट ओपन हो रहा है।
- जैसे की पहले और दूसरे खाताधारक का पूरा नाम दर्ज करना है।
- उसके बाद दोनों खाताधारकों की जन्म-तिथि, मोबाईल नंबर, पति या पिता का नाम आदि सही से दर्ज करें।
- फिर आप इस खाते को जॉइंटली चलाना चाहते है या Either और Survivor उनमें से कोई एक विकल्प चुने।
- उसके बाद आप नॉमिनी बनाना चाहते है तो नॉमिनी की पूरी डिटेल्स सही से दर्ज करें।
- इसके बाद केवाईसी के लिए आवश्यक दसतेवजों की फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ अटेच करें।
- इसके बाद दोनों आवेदक अपने अपने हस्ताक्षर फॉर्म में करें।
- फिर इस फॉर्म को संबंधित बैंक कर्मचारी के पास में जमा करवा दे।
- इसके बाद आपका जॉइन्ट अकाउंट बैंक द्वारा ओपन कर दिया जाएगा।
- तो इस तरह से आप SBI Joint Account Openig कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
SBI बैंक में जॉइन्ट अकाउंट खोलने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए ?
इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज रंगीन फ़ोटो, मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी आदि दस्तावेज होने चाहिए तभी आप जॉइन्ट अकाउंट के लिए आवेदन कर सकते है अगर दस्तावजो में कमी होती है तो आपका आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है इसलिए अकाउंट ओपन करने से पहले सभी दस्तावेजों की व्यवस्थित करके साथ लेकर जाए।
SBI बैंक में जॉइन्ट अकाउंट कौन खुलवा सकता है ?
दोस्तों SBI बैंक में पति-पत्नी, माता-पिता, बच्चे, भाई-बहन या परिवार के अन्य सदस्य यानि की दो वयस्क सदस्य SBI में जॉइन्ट अकाउंट के लिए अपना आवेदन कर सकते है इसकी पूरी जानकारी हमने ऊपर इस आर्टिकल में विस्तार से बताई है तो एक बार इसे शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको SBI Joint Account Opening का कंप्लीट प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर अवश्य कीजिए और कोई भी सवाल हो तो हमे कमेन्ट करके पुछ सकते है धन्यवाद।