Skip to content
HINDI BANKING

HINDI BANKING

  • Home
  • Banking Services
  • Banking Cards
  • Bank Account
  • Privacy Policy

केनरा बैंक में खाता कैसे खोले | Canara Bank Account Opening

October 13, 2025 by Pooja Kmt

केनरा बैंक भारत के सबसे बड़े व प्रमुख बैंको में से एक है। यह बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से बैंकिंग सेवाये उपलब्ध करवाता है। इस बैंक में आप ऑनलाइन घर बैठे अपना अकाउंट ओपन कर सकते है इसके साथ ही आप ऑनलाइन बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते है, ऑनलाइन मोबाईल बैंकिंग व नेट बैंकिंग को यूज करके ऑनलाइन किसी भी बिल का भुगतान कर सकते है। इसके साथ ही एटीएम कार्ड के लिए भी आप घर बैठे ही अप्लाई कर सकते है। अगर आप भी केनरा बैंक में अकाउंट ओपन करना चाहते है तो Canara Bank Account Opening का कंप्लीट प्रोसेस हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले है।

केनरा बैंक में अकाउंट ओपन कैसे करें ?

आज के इस आर्टिकल में हम आपको केनरा बैंक में खाता कैसे खोले ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताने वाले है। अगर आप भी केनरा बैंक में खाता खुलवाने की सोच रहे है तो आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक पढे। हम आपको ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रोसेस से अकाउंट ओपनिंग का प्रोसेस आपको यहाँ पर बताने वाले है तो आप हमारे साथ अंत तक बने रहे। तो चलिए बिना किसी देरी की इस आर्टिकल को हम शुरू करते है।

Table of Contents

Toggle
  • केनरा बैंक में खाता खुलवाने के लिए दस्तावेज :-
  • Canara Bank Account Opening Online
  • केनरा बैंक में खाता कैसे खोले ?
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
    • केनरा बैंक में खाता कितने रुपये में खुलता है ?
    • केनरा बैंक अकाउंट कैसे खोले ?

केनरा बैंक में खाता खुलवाने के लिए दस्तावेज :-

दोस्तों बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज व कुछ जरूरी चीजे होनी चाहिए जैसे की : –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाईल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पैन कार्ड नहीं होने की स्थिति में अलग से फॉर्म भरना पड सकता है आदि।

इसे भी जरूर पढे :- बैंक ऑफ बड़ौदा में मोबाईल नंबर रजिस्टर कैसे करें ?

Canara Bank Account Opening Online

अब दोस्तों हम आपको केनरा बैंक में ऑनलाइन खाता कैसे खोले ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-

  • सबसे पहले आपको केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है।
  • जिसके बाद आपको अकाउंट ओपनिंग वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर जो मोबाईल नंबर बैंक में रजिस्टर करना चाहते है उसे दर्ज करके गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करके वेरीफाई करें।
  • इसके बाद जो ईमेल आईडी आप बैंक में लिंक करना चाहते है उसे दर्ज करके ओटीपी प्राप्त करें।
  • फिर जो ईमेल आईडी पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके वेरीफाई करें।
  • इसके बाद आप कोनसा अकाउंट ओपन करना चाहते है उसे सिलेक्ट करके सेव करें।
  • इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
  • फिर आधार से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करके वेरीफ़ाई करें।
  • फिर आपको अपना पैन कार्ड नंबर व अपना नाम दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपके पिता का नाम जो पैन कार्ड पर है उसे दर्ज करें।
  • इसके बाद पैन कार्ड में जो जन्मतिथि है उसको दर्ज करके वेरीफाई पेन पर क्लिक करें।
  • फिर अगले पेज में आपको अपने पिता का नाम यहाँ पर दर्ज करना है।
  • अगर आप शादीशुदा महिला है तो आप Spouse नेम में अपने पति का नाम दर्ज कर सकती है।
  • फिर आपको अपनी माता का नाम यहाँ पर दर्ज करना है।
  • जिसके बाद आप विवाहित है या अविवाहित है उसे दर्ज करें।
  • फिर आपका आधार वाला एड्रेस शो होगा आपको बताना है की क्या यह आपका परमानेंट एड्रैस है।
  • या फिर आधार वाला एड्रैस और परमानेंट एड्रैस अलग अलग है तो वह भी बता सकते है।
  • फिर आप आधार वाले एड्रैस पर वर्तमान समय में रहते है उसे दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको अपनी एज्युकेशन बतानी है की आप कितने पढे लिखे हो।
  • जिसके बाद आपकी वार्षिक आय कितनी है वह आपको दर्ज करनी है।
  • जिसके बाद आप क्या काम करते है बीजनस, नौकरी या कुछ ओर वह दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको अपना धर्म व केटेगीरी को यहाँ सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद नॉमिनी बनाना चाहते है तो उसकी डिटेल्स को दर्ज करना है।
  • फिर अपना स्टेट, जिला, शहर, दर्ज करके नजदीकी बैंक ब्रांच सिलेक्ट करें।
  • फिर आप एटीएम कार्ड लेना चाहते है तो उसे चुने और जो कार्ड बनवाना है उसे सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपको टर्म्स & कंडीशंस को अलाऊ करके सेव पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके सभी स्टेप्स कंप्लीट हो जायेगे फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आप किस भाषा में विडिओ केवाईसी करना चाहते है उसे सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद आपको अपनी विडिओ केवाईसी कंप्लीट करनी है।
  • जिसके बाद आपका Canara Bank Account Opening हो जाएगा।
  • इसके बाद SMS के द्वारा आपको आपके बैंक अकाउंट की डिटेल्स मिल जाएगी।
  • और 7 से 14 दिनों में बाई पोस्ट आपके एड्रैस पर आपका वेलकम किट आ जाएगा।
  • और आपको वेलकम किट में बैंक पासबुक व चैक बुक और एटीएम कार्ड देखने को मिल जाएगा।
  • तो इस तरह से आप केनरा बैंक में ऑनलाइन अकाउंट ओपन कर सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- केनरा बैंक स्टेटमेंट कैसे निकाले ?

केनरा बैंक में खाता कैसे खोले ?

दोस्तों केनरा बैंक में अगर आप ऊपर बताए गए प्रोसेस से ऑनलाइन खाता नहीं खुलवा पा रहे है तो आप ऑफलाइन अपना बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है इसके लिए आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-

  • सबसे पहले आपको अपनी नजदीकी केनरा बैंक की ब्रांच में जाना है।
  • इसके बाद संबंधित बैंक कर्मचारी से अकाउंट ओपनिंग फॉर्म प्राप्त करें।
  • जिसके बाद प्राप्त आवेदन में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही से दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी इस फॉर्म के साथ में अटेच करें।
  • जिसके बाद संबंधित बैंक कर्मचारी के पास जाकर इस फॉर्म को जमा करवा दें।
  • इसके बाद आपका केनरा बैंक में अकाउंट ओपन कर दिया जाएगा।
  • और इस तरह से दोस्तों आप Canara Bank Account Opening कर सकते है।

इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करें ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-

केनरा बैंक में खाता कितने रुपये में खुलता है ?

दोस्तों केनरा बैंक में आपको कई तरह के बचत व चालू खाते देखने को मिल जाते है तो आप अपनी सुविधा के हिसाब से अपने खाते का प्रकार चुन सकते है और अपनी जरूरत के हिसाब से अपना अकाउंट ओपन कर सकते है। इसके साथ ही अगर आप बचत खाता खोलते है तो ग्रामीण क्षेत्रों में 500 रुपये और अर्धशहरी व शहरी और मेट्रो सिटी क्षेत्रों में 1000 रुपये की न्यूनतम राशि की जरूरत होती है। बाकी ज्यादा जानकारी के लिए आप बैंक ब्रांच में विजिट कर सकते है।

केनरा बैंक अकाउंट कैसे खोले ?

अगर दोस्तों आप भी केनरा बैंक में खाता खोलना चाहते है तो आप ऑनलाइन घर बैठे अपना बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है इसके साथ ही आप ऑफलाइन अपनी बैंक ब्रांच जाकर भी यह काम कंप्लीट कर सकते है। हमने इस आर्टिकल में आपको ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से अकाउंट ओपन करने का कंप्लीट प्रोसेस बताया है तो आप एक बार इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।

निष्कर्ष :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Canara Bank Account Opening का कंप्लीट प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।

Categories Bank Account Tags Canara Bank Account Opening, केनरा बैंक में अकाउंट ओपन कैसे करें
सेंट्रल बैंक स्टेटमेंट कैसे निकाले | Central Bank Of India Statement
फिनो पेमेंट बैंक एटीएम कार्ड कैसे बनाए | Fino Payment Bank ATM Card Apply

8 thoughts on “केनरा बैंक में खाता कैसे खोले | Canara Bank Account Opening”

  1. Pingback: केनरा बैंक स्टेटमेंट निकाले | Canara Bank Account Statement
  2. Pingback: केनरा बैंक एटीएम पिन चेंज कैसे करें | Canara Bank ATM Pin Change
  3. Pingback: केनरा बैंक एटीएम पिन बनाए | Canara Bank ATM Pin Generate
  4. Pingback: नेट बैंकिंग रजिस्टर | Canara Bank Net Banking Registration
  5. Pingback: केनरा बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन | Canara Bank Mobile Banking Registration
  6. Pingback: केनरा बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले | Canara Bank Mini Statement
  7. Pingback: केनरा बैंक में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े | Canara Bank Mobile Number Registration
  8. Pingback: केनरा बैंक नेट बैंकिंग यूजर आईडी कैसे पता करें | Canara Bank Net Banking User ID

Leave a Comment Cancel reply

Pages

  • About Us
  • Contact Form
  • Disclaimers
  • Privacy Policy
  • Terms

Categories

  • Bank Account
  • Banking Cards
  • Banking Services
  • General
  • Uncategorized

Recent Posts

  • SBI क्रेडिट कार्ड पिन चेंज कैसे करें | SBI Credit Card Pin Change Kaise Kare
  • SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें | Mobile Number Link To Bank Account SBI
  • अकाउंट नंबर से एटीएम नंबर कैसे पता करें | Account Number Se ATM Number Kaise Pata Kare
  • एक्सिस बैंक स्टैटमेंट कैसे निकाले | Axis Bank Statement Kaise Nikale
  • यूनियन बैंक स्टैटमेंट कैसे निकाले | Union Bank Statement Kaise Nikale
  • SBI KYC फॉर्म कैसे भरें | SBI KYC Form Kaise Bhare | जाने सबसे आसान तरीका
  • यूनियन बैंक में आधार कार्ड लिंक कैसे करे | Union Bank Aadhar Card Link
  • कोटक बैंक में खाता कैसे खोले | Kotak Bank Account Opening
  • उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म कैसे भरें | North Bihar Gramin Bank Account Opening
  • पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड पिन कैसे बनाए | PNB ATM Pin Generate
  • यूनियन बैंक एटीएम कार्ड कैसे बनाए | Union Bank ATM Card Apply
  • कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट कैसे निकाले | Kotak Bank Credit Card Statement Kaise Nikale
  • BOB नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन | BOB Net Banking Registration
  • इंडसइंड बैंक एटीएम पिन चेंज कैसे करें | Indusind Bank ATM Pin Change
  • Central Bank Net Banking की User ID भूल गए ? अब सिर्फ 2 मिनट में करे पता – सबसे आसान तरीका
  • यूनियन बैंक नेट बैंकिंग यूजर आईडी भूल गए ? तो ऐसे करें पता सबसे आसान तरीका
  • बीओबी वर्ल्ड एक्टिवेशन की कैसे पता करें | BOB World Activation Key Kaise Pata Kare
  • एटीएम कार्ड नंबर पता कैसे करे | How To Find My ATM Card Number
  • एयू बैंक नेट बैंकिंग यूजर आईडी कैसे पता करें | AU Bank Net Banking User ID Kaise Pata Kare.
  • बैंक ऑफ इंडिया नेट बैंकिंग यूजर आईडी कैसे पता करें ? आसान तरीका यहाँ जानिए

जरूरी सूचना

यह एक निजी वेबसाईट है इस वेबसाईट का किसी भी सरकारी या निजी बैंक या किसी भी संस्था से किसी भी प्रकार का कोई भी संबंध नहीं है हमारा प्रयास आप तक सही व सटीक जानकारी पँहुचाने का है लेकीन फिर भी इस वेबसाईट पर प्रकाशित जानकारी का 100 प्रतिशत सही होने का दावा हम नहीं करते है। इसलिए इस वेबसाईट पर बताई गई जानकारी के अनुसार कोई भी निर्णय लेने से पहले हम आपको एक बार बैंक ब्रांच में संपर्क व अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाईट पर विजिट करने की सलाह देते है। कृपया अपने विवेक से कार्य करें धन्यवाद।
Team-Hindibanking.com

  • About Us
  • Contact Form
  • Terms & Conditions
  • Disclaimers
  • Privacy Policy
© 2026 HINDI BANKING • Built with GeneratePress