अगर आप भी किसी ना किसी बैंक में अकाउंट ओपन करने की सोच रहे है तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की आज के समय में सभी सरकारी व निजी बैंको ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग का प्रोसेस शुरू कर दिया है। अब ग्राहक ऑनलाइन घर बैठे ही मोबाईल फोन से अकाउंट ओपन कर सकते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको How To Open a Bank Account Through Mobile. इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताएंगे।

अगर आप भी मोबाईल से बैंक अकाउंट कैसे खोलें ? जानना चाहते है तो हम आपको इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले है आप जिस बैंक में अपना अकाउंट ओपन करना चाहते है उस बैंक की ऑफिसियल वेबसाईट पर विजिट करके आप अपना आवेदन कर सकते है और घर बैठे ही अकाउंट ओपन करके अकाउंट की जानकारी पा सकते है। आगे इसकी पूरी जानकारी आपको बताई जा रही है तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता कैसे खोलें ?
बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स ?
किसी भी बैंक में अकाउंट ओपन करने के लिए ग्राहक के पास कुछ जरूरी दस्तावेज अवश्य होने चाहिए जैसे की :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- रंगीन पासपोर्ट साइज नवीनतम फ़ोटो
- मोबाईल नंबर व ईमेल आईडी
- इसके साथ ही मोबाईल नंबर आधार कार्ड से रजिस्टर्ड हो।
- पैन कार्ड व आधार कार्ड में कोई त्रुटि ना हो सब डिटेल्स सही हो आदि।
How To Open a Bank Account Through Mobile.
अब उदाहरण के लिए हम आपको इस आर्टिकल में SBI बैंक में ऑनलाइन मोबाईल फोन से अकाउंट ओपन कैसे किया जाता है इसकी जानकारी बता रहे है बाकी आप किसी अन्य बैंक में अकाउंट ओपन करना चाहते है तो उसकी जानकारी भी आपको इसी वेबसाईट पर देखने को मिल जाएगी आप इस वेबसाईट पर जाकर चैकआउट कर सकते है।
- सबसे पहले अपने मोबाईल फोन में योनों एसबीआई एप्प को इंस्टाल करके ओपन करें।
- ओपन करने के बाद सभी जरूरी प्रमिश्नस को अलाऊ करके एप्प में आगे बढ़े।
- अब न्यू टू एसबीआई वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
- उसके बाद ओपन सैविंग अकाउंट का ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक करें।
- जिसके बाद विदाउट ब्रांच विजिट को सिलेक्ट करें क्योंकि हम ऑनलाइन अकाउंट ओपन कर रहे है।
- अब इंस्टा प्लस सैविंग अकाउंट वाला ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टार्ट ए न्यू एप्लीकेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
- उसके बाद योनों मोबाईल बैंकिंग एप्प का पासवॉर्ड दर्ज करें।
- फिर सिक्योरिटी क्वेशन और उसका उत्तर सिलेक्ट करके चैकबॉक्स पर टिक करके सबमिट करें।
- इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स सही से दर्ज करनी है।
- जैसे की आधार वाले ऑप्शन को चुने और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- फिर ओटीपी प्राप्त करके ओटीपी को सत्यापित करें।
- इसके बाद आप जिसे नॉमिनी बनाना चाहते है उसकी डिटेल्स दर्ज करें।
- इसके बाद अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच सिलेक्ट करें जिसमें आप अकाउंट ओपन करना चाहते है।
- फिर रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करके ओटीपी को सत्यापित करें।
- उसके बाद एटीएम कार्ड पर जो नाम प्रिन्ट करना है वो नाम दर्ज करें ओर सबमिट करें।
- इसके बाद अपने मोबाईल फोन से अपनी विडिओ केवाईसी कंप्लीट करें।
- केवाईसी पूरी होने के बाद आपका बैंक अकाउंट ओपन हो जाएगा।
- उसके बाद संदेश के द्वारा आपके अकाउंट की डिटेल्स आपके मोबाईल नंबर पर आ जाएगी।
- तो इस तरह से आप ऑनलाइन मोबाईल से बैंक खाता खोल सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- पंजाब नेशनल बैंक में खाता कैसे खोलें ?
बैंक अकाउंट की केवाईसी कैसे करें ?
जब आप अकाउंट ओपनिंग का प्रोसेस कंप्लीट कर लेते है तो आपको सबसे लास्ट में विडिओ केवाईसी का ऑप्शन मिलता है जिस पर क्लिक करके आप बैंक कर्मचारी से विडिओ कॉल के माध्यम से कनेक्ट हो जाते है उस समय आपको बैंक कर्मचारी को अपना ओरिजनल पैन कार्ड, ओरिजनल आधार कार्ड व खाली पेपर पर अपने हस्ताक्षर करके दिखाने होते है उसके बाद आपकी केवाईसी कंप्लीट हो जाती है और आपका बैंक अकाउंट भी ओपन हो जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
ऑनलाइन बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
आज के समय में ग्राहक किसी भी बैंक में अकाउंट ओपन करवाता है तो वह ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से अपना खाता बैंक में खुलवा सकता है। ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग के लिए ग्राहक संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाईट या फिर मोबाईल बैंकिंग एप्प के द्वारा अपना आवेदन कर सकते है और ऑनलाइन अकाउंट ओपन करके अकाउंट की डिटेल्स ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते है। ज्यादा जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढे।
निष्कर्ष :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको How To Open a Bank Account Through Mobile. इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर अवश्य कीजिए और कोई भी सवाल आपके मन में है तो हमे कमेन्ट कीजिए धन्यवाद।