इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड पिन कैसे बनाए | Indusind Bank Credit Card Pin Generate.

जैसा की दोस्तों आपको मालूम होगा की इंडसइंड बैंक भी अन्य बैंको की तरह अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड की फेसेलिटी उपलब्ध करवाता है। तो अगर आपने भी इस बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया है और क्रेडिट कार्ड को चालू करने के लिए उसका पिन जनरेट करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Indusind Bank Credit Card Pin Generate Kaise Kare. इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप करके बताने वाले है।

Indusind Bank Credit Card Pin Kaise Banaye
इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड पिन कैसे बनाए ?

इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को शॉपिंग, बिल पेमेंट आदि कार्यों के लिए अलग अलग प्रकार के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाता है जिनको कार्ड धारक अपनी सुविधा के हिसाब से यूज कर सके। लेकिन कार्ड को यूज करने के लिए सबसे पहले उस कार्ड का पिन जनरेट करना होता है जो की बहुत से नए नया कार्डधारकों को नहीं आता है। तो उनके लिए यह आर्टिकल आज खास होने वाला है। हम क्रेडिट कार्ड पिन कैसे बनाए इसकी पूरी जानकारी आपके साथ शेयर कर रहे है तो हमारे साथ शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए शुरू करते है।

इसे भी जरूर पढे :- इंडसइंड बैंक में खाता कैसे खोलें ?

Indusind Bank Credit Card Pin Generate.

अब हम आपको कार्ड का पिन जनरेट करने का प्रोसेस बता रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-

  • सबसे पहले आपको इंडसइंड बैंक की ऑफिसियल मोबाईल एप्प को इंस्टाल करके ओपन करना है।
  • उसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आप इंडसइंड बैंक में नये है या पहले से कस्टमर है तो im an indusind bank customer पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगर आपके पास इंडसइंड बैंक की यूजर आईडी है तो ठीक है नहीं है तो इस प्रोसेस को फॉलो करें।
  • जैसे की आपको डू नोट हेव ए यूजर आईडी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद बहुत से ऑप्शनस मिलेंगे आपको क्रेडिट कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स दर्ज करें कैसे की कार्ड का नंबर, एक्सपाइरी डेट, सिविवी नंबर, जन्म दिनांक आदि।
  • सभी डिटेल्स सही से दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आप एप्प लोक के लिए एमपिन बना सकते है।
  • उसके बाद सेट एमपिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें फिर अपनी यूजर आईडी सेट करें।
  • उसके बाद 6 अंक का अपना मनपसंदीदा एमपीन बनाए, दुबारा दर्ज करके कनफर्म करें फिर सबमिट करें।
  • अब प्रोसिड़ टू लॉगिन बटन पर क्लिक करके अपना एमपिन दर्ज करें।
  • फिर आप इस एप्प में लॉगिन हो जाएंगे जिसमें अकाउंट की सभी डिटेल्स शो होगी।
  • उसके बाद आपको कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसमें डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड दो ऑप्शन मिलेंगे।
  • तो आपको क्रेडिट कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके कार्ड की डिटेल्स शो होगी फिर आपको सिक्युरिटी में जाना है।
  • उसके बाद Set/Reset Credit Card Pin वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स दर्ज करें जैसे की सिविवी नंबर, एक्सपायरी डेट, जन्म-दिनांक दर्ज करके प्रोसिड़ करें।
  • उसके बाद अपने क्रेडिट कार्ड का पिन अपने अनुसार सेट करें फिर दुबारा वही पिन दर्ज करके कनफर्म करके प्रोसिड़ करें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन एमपिन दर्ज करें फिर रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
  • उसके बाद आपका Credit Card Pin Generate हो जाएगा।
  • तो इस तरह से आप Indusind Bank Credit Card Pin Generate कर सकते है।

नेट बैंकिंग से इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड का पिन कैसे बनाए ?

  • क्रेडिट कार्ड का पिन जनरेट करने के लिए आप यह दूसरा ऑनलाइन प्रोसेस भी फॉलो कर सकते है जैसे की :-
  • सबसे पहले इंडसइंड बैंक की ऑफिसियल वेबसाईट पर विजिट करना है।
  • उसके बाद नेट बैंकिंग सेक्शन में जाकर अपनी नेट बैंकिंग को लॉगिन करना है।
  • इसके बाद सर्विस रीक्वेस्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद क्रेडिट कार्ड Requests वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद click ऑन रजिस्टर योर क्रेडिट कार्ड वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना क्रेडिट कार्ड नंबर, सिविवी नंबर, जन्म-दिनांक, और एक्सपाइरी डेट दर्ज करके सबमिट करें।
  • उसके बाद रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर जो ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब अपने क्रेडिट कार्ड का पिन अपने अनुसार सेट करें, फिर दुबारा उसी पिन को दर्ज करके कनफर्म करके प्रोसिड़ करें।
  • उसके बाद आपका Indusind Bank Credit Card Pin Generate हो जाएगा।

इसे भी जरूर पढे :- इंडसइंड बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-

इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड पिन ऑनलाइन जनरेट कैसे करें ?

दोस्तों इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड धारक अपने कार्ड का पिन ऑनलाइन जनरेट करना चाहते है तो वह बैंक की ऑफिसियल मोबाईल एप्प के द्वारा या फिर बैंक की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर नेट बैंकिंग में लॉगिन करके अपने कार्ड का पिन जनरेट कर सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने दोनों प्रोसेस से क्रेडिट कार्ड पिन कैसे बनाए ? इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताई है तो इसे पूरा जरूर पढे।

सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Indusind Bank Credit Card Pin Generate कैसे करें इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताई है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।

Leave a Comment