अगर दोस्तों आपका भी आरबीएल बैंक में खाता है और आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओ का लाभ लेना चाहते है तो आप RBL बैंक की मोबाईल बैंकिंग एक्टिवेट करके ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओ का लाभ ले सकते है। मोबाईल बैंकिंग से ग्राहक कई तरह के बैंक से जुड़े कार्य ऑनलाइन घर बैठे ही पूरे कर सकते है जैसे की बैंक बैलेंस चैक करना है, ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना, ऑनलाइन अकाउंट स्टैटमेंट निकालना जैसे बहुत से काम कर सकता है। तो आपको भी RBL Bank Mobile Banking Registration करना है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको RBL बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताने वाले है। क्योंकि मोबाईल बैंकिंग यूज करने के लिए आपको सबसे पहले मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद ही आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओ का लाभ ले सकते है। तो इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी विस्तार से मिलने वाली है तो आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए बिना कोई देरी के इस आर्टिकल को शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- RBL बैंक में खाता कैसे खोलें ?
RBL बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक चीजे ?
- इसके लिए RBL बैंक में आपका बचत या चालू खाता होना चाहिए।
- बैंक अकाउंट में आपका मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए।
- आपके पास रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर के साथ ही स्मार्टफोन भी होना चाहिए।
- मोबाईल बैंकिंग हेतु आपको प्ले स्टोर से बैंक का आधिकारिक मोबाईल एप्प इंस्टाल करना है।
- बैंक अकाउंट की डिटेल्स जैसे की अकाउंट नंबर, IFSC कोड, कस्टमर आईडी आदि।
- रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर SMS चालू होना चाहिए OTP वेरीफिकेशन के लिए आदि।
RBL Bank Mobile Banking Registration.
अब हम आपको RBL बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इसका प्रोसेस बताने जा रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको RBL बैंक की ऑफिसियल मोबाईल बैंकिंग एप्प को ओपन करना है।
- एप्प को ओपन करने के बाद get started पर क्लिक करें फिर चैकबॉक्स पर टिक करके Proceed करें।
- उसके बाद अपने बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड सिम कार्ड का चयन करें फिर ok पर क्लिक करें।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए तीन ऑप्शन मिलेंगे जिनसे आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- पहला ऑप्शन है कस्टमर आईडी और पैन कार्ड नंबर इनसे रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- दूसरा ऑप्शन है कस्टमर आईडी और एटीएम कार्ड की डिटेल्स इनसे भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- और तीसरा ऑप्शन है इंटरनेट बैंकिंग अगर यह एक्टिवेट है तो इससे भी कर सकते है।
- तो उदाहरण के लिए हमारे पास कस्टमर आईडी और पैन कार्ड है तो इस ऑप्शन को चुन लेते है।
- अब अपनी कस्टमर आईडी व पैन कार्ड नंबर दर्ज करें फिर प्रोसिड़ बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके सबमिट करना है।
- अब अपना मनपसंद का 6 अंक का लॉगिन एमपिन बनाना है फिर सबमिट करना है।
- अब दुबारा अपना 6 डिजिट का लॉगिन एमपिन दर्ज करके कनफर्म करें फिर प्रोसिड़ करें।
- इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर आ जाना है और लॉगिन एमपिन दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
- उसके बाद आप मोबाईल बैंकिंग एप्प में लॉगिन हो जाएंगे और अब इस एप को यूज कर सकते है।
- तो इस तरह से आप RBL Bank Mobile Banking Registration. कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- RBL बैंक एटीएम कार्ड अप्लाई कैसे करे ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
RBL बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
अगर आपको भी RBL बैंक अकाउंट की मोबाईल बैंकिंग शुरू करनी है तो आप ऑनलाइन घर बैठे यह काम पूरा कर सकते है ऊपर इस आर्टिकल में हमने Mobile Banking Registration करने का कंप्लीट प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताया है तो कृपया इसे शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे उसके बाद आप बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकेंगे।
मोबाईल बैंकिंग से कौन-कौनसे काम कर सकते है ?
दोस्तों मोबाईल बैंकिंग से बहुत से ऐसे काम है जो आप बिना बैंक गए ही ऑनलाइन घर बैठे ही पूरा कर सकते है जैसे की अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स चैक करना, बैंक अकाउंट का स्टैटमेंट निकालना, बैंक खाते का बैलेंस चैक करना, ऑनलाइन एक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करना, मोबाईल रिचार्ज करना, लाइट बिल का भुगतान करना आदि काम ऑनलाइन बिना बैंक गए ही ऑनलाइन पूरे कर सकते है।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको RBL Bank Mobile Banking Registration. कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर कीजिए और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।