अगर आपका भी बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है और आप अपने बैंक खाते में नॉमिनी बदलना चाहते है तो इसके लिए आपको क्या करना होगा, नॉमिनी बदलने के लिए आवेदन कैसे करें, क्या-क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए, नॉमिनी चेंज होने में कितने दिनों का समय लगेगा, इन सब चीजों की जानकारी आपको हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले है। SBI Bank Account Me Nominee Change Kaise Kare. इसका पूरा प्रोसेस आपको स्टेप बाई स्टेप बताया जाएगा तो हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे।

इंटरनेट बैंकिंग या मोबाईल बैंकिंग के माध्यम से बैंक अकाउंट में नॉमिनी ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। अगर आपके पास नेट बैंकिंग या मोबाईल बैंकिंग नहीं है तो आप ऑफलाइन अपनी बैंक ब्रांच जाकर भी नॉमिनी बदलने के लिए आवेदन कर सकते है। तो आगे हम इस लेख में आपको ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रोसेस विस्तार से बताने वाले है तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक में खाता कैसे खोलें ?
बैंक अकाउंट में नॉमिनी बदलने के लिए क्या चाहिए ?
- मोबाईल बैंकिंग
- नेट बैंकिंग
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- ऑफलाइन बदलना है तो KYC फॉर्म
- नए नॉमिनी की डिटेल्स आदि।
Yono एप्प से SBI Bank Account Me Nominee Change Kaise Kare.
अगर आप योनों एसबीआई एप्प को यूज करते है तो इससे आप ऑनलाइन नॉमिनी चेंज कर सकते है इसके लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको Yono SBI एप्प में लॉगिन करना है।
- उसके बाद प्रोफाइल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और मैनेज माई अकाउंट पर क्लिक करना है।
- उसके बाद मैनेज नॉमिनी का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
- इसके बाद एडिट नॉमिनी का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
- अब आपको Existing Nominee के आगे New Nominee वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर जिसे नया नॉमिनी बनाना चाहते है उस व्यक्ति का नाम दर्ज करना है।
- फिर नॉमिनी से आपका संबंध क्या है, माता-पिता, भाई बहन, पति-पत्नी जो भी संबंध है वो दर्ज करें।
- इसके बाद नए नॉमिनी की जन्म-दिनांक, उसके मोबाईल नंबर दर्ज करने है।
- फिर नॉमिनी की ईमेल आईडी दर्ज करें उसके बाद चैकबॉक्स पर टिक करना है।
- इसके बाद नॉमिनी का एड्रैस दर्ज करके नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
- फिर शेयर प्रतिशत आपको 100% करना है उसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
- अब प्रोसिड़ बटन पर क्लिक करें फिर Yes i अंडरस्टेंड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर टर्म्स & कन्डीशंस को पढे फिर नीचे चैकबॉक्स पर टिक करके Next करे।
- अब आपको अपना योनों एसबीआई एप्प का लॉगिन एमपिन दर्ज करके सबमिट करना है।
- उसके बाद सफलतापूर्वक आपके बैंक खाते में नॉमिनी चेंज हो जाएगा।
- तो इस तरह से आप SBI Bank Account Me Nominee Change कर सकते है।
नेट बैंकिंग से SBI बैंक खाते में नॉमिनी चेंज कैसे करें ?
- सबसे पहले एसबीआई बैंक की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना है।
- उसके बाद नेट बैंकिंग सेक्शन में जाए और यूजरनेम व पासवॉर्ड दर्ज करके नेट बैंकिंग में लॉगिन करें।
- इसके बाद प्रोफाइल का सेक्शन दिखेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
- जिसके बाद Manage My Accounts वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको Manage Nominee का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करना है।
- इसके बाद Edit Nominee पर क्लिक करके आप नया नॉमिनी एड कर सकते है।
- नया नॉमिनी जोड़ने के लिए आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ?
बैंक ब्रांच जाकर एसबीआई बैंक खाते में नॉमिनी कैसे बदलें ?
इसके लिए आपको अपनी बैंक ब्रांच में जाना है जिस ब्रांच में आपने अकाउंट ओपन किया है उसके बाद संबंधित बैंक कर्मचारी से KYC फॉर्म प्राप्त करें। फिर फॉर्म में खाता संख्या, अकाउंट होल्डर का नाम, दिनांक आदि सही से दर्ज करें। फिर नॉमिनी चेंज वाले विकल्प को चुने उसके बाद नए नॉमिनी की डिटेल्स दर्ज करे और फिर इस फॉर्म को संबंधित बैंक कर्मचारी के पास जमा करवा दे। उसके बाद आपके बैंक खाते में नॉमिनी चेंज कर दिया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
SBI बैंक में नॉमिनी चेंज कैसे करें ?
अगर आप SBI बैंक खाते में नॉमिनी बदलने की सोच रहे है तो आप ऑनलाइन मोबाईल बैंकिंग, ऑनलाइन नेट बैंकिंग या फिर ऑफलाइन बैंक ब्रांच जाकर अपने बैंक खाते में नॉमिनी बदल सकते है। ऊपर इस आर्टिकल में हमने तीनों प्रोसेस से नॉमिनी बदलने की पूरी जानकारी आपको विस्तार से बताई है तो एक बार इसे शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।
सारांश :- आज के इस आर्टिकल में हमने आपको SBI Bank Account Me Nominee Change Kaise Kare. इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पूछ सकते है धन्यवाद।