जैसा की आप सभी जानते ही है की भारत के सभी सरकारी और निजी बैंक अपने बैंकिंग सिस्टम को बेहतरीन से बेहतरीन बनाने के लिए नए नए-नए प्रयास कर रहे है ताकि ग्राहकों को बैंकिंग सिस्टम में कोई कमी ना लगे और ग्राहक बैंको की तरफ आकर्षित हो। इसलिए सभी बैंक अपने खाताधारकों को बैंक खाते में मोबाईल नंबर लिंक करवा रहे है ताकि ग्राहक को सभी बैंकिंग फेसेलिटी आसानी से मिल सके। आज हम आपको इसी विषय की जानकारी देने वाले है। अगर आप भी How To Link Mobile Number In Bank Account. का प्रोसेस जानना चाहते है तो हमारे साथ अंत तक बने रहे।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताने वाले है तो अगर आपके बैंक खाते में आपका मोबाईल नंबर लिंक नहीं है और आपको लिंक करना है तो आप इस आर्टिकल में बताए गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते है तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- एटीएम कार्ड नंबर कैसे पता करें ?
बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक करने के प्रकार :-
दोस्तों आप एक नहीं बल्कि कई तरह से अपने बैंक खाते में अपना मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड करवा सकते है जिनमे से कुछ महत्वपूर्ण प्रोसेस हम आपको बता रहे है।
- एटीएम मशीन के द्वारा
- नेट बैंकिंग से ऑनलाइन
- बैंक ब्रांच जाकर ऑफलाइन
एटीएम से बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ?
एटीएम मशीन से आप मोबाईल नंबर बैंक खाते में लिंक करना चाहते है तो नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें :-
- सबसे पहले अपने बैंक की नजदीकी एटीएम मशीन पर जाए।
- उसके बाद एटीएम कार्ड को एटीएम मशीन के अंदर स्वाइप करके एटीएम पिन दर्ज करें।
- उसके बाद स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना मोबाईल नंबर दर्ज करके करेक्ट बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद दुबारा उसी नंबर को दर्ज करके करेक्ट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करके वेरीफ़ाई करें।
- इस प्रकार से आप एटीएम मशीन द्वारा मोबाईल नंबर लिंक कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक स्टेटमेंट कैसे निकाले ?
इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन बैंक खाते में मोबाईल नंबर लिंक कैसे करें ?
नेट बैंकिंग से बैंक खाते में मोबाईल नंबर जोड़ने हेतु इन स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले अपने बैंक की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाए।
- उसके बाद नेट बैंकिंग लॉगिन टेब में यूजर आईडी व पासवॉर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद प्रोफाइल वाला ऑप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको मोबाईल नंबर अपडेट का विकल्प मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नया मोबाईल नंबर दर्ज करें फिर दुबारा दर्ज करके कनफर्म करें।
- इसके बाद अपडेट मोबाईल नंबर वाले बटन पर क्लिक करें।
How To Link Mobile Number In Bank Account.
अगर आप ऊपर बताए गए प्रोसेस से मोबाईल नंबर लिंक या अपडेट नहीं कर पा रहे है तो आप अपनी बैंक ब्रांच जाकर इन स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले अपनी बैंक ब्रांच में जाए जिस ब्रांच में आपका अकाउंट ओपन है।
- उसके बाद संबंधित बैंक कर्मचारी से मोबाईल नंबर रजिस्ट्रेशन आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- इसके बाद प्राप्त आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से दर्ज करें।
- जैसे की आपकी ब्रांच का नाम, आपका नाम, अकाउंट नंबर, मोबाईल नंबर आदि।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ में अटेच कर दे।
- इसके बाद फॉर्म को संबंदित बैंक कर्मचारी के पास में जमा करवा दे।
- उसके बाद आपका मोबाईल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।
- तो इस तरह से आप बैंक खाते में मोबाईल नंबर लिंक कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- SBI बैंक में खाता कैसे खोलें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs:-
बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े ?
अगर आपके बैंक खाते में आपका मोबाईल नंबर लिंक नहीं है और आप बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक करना चाहते है तो ऊपर इस आर्टिकल में हमने आपको 3 सबसे आसान प्रोसेस बताए है जिनमें से आप किसी भी एक प्रोसेस को फॉलो करके अपने बैंक खाते में अपना मोबाईल नंबर लिंक कर सकते है ज्यादा जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढे।
सारांश :- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको How To Link Mobile Number In Bank Account. इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप हमे कमेन्ट करके पुछ सकते है धन्यवाद।