अगर आपका बैंक अकाउंट राजस्थान ग्रामीण बैंक में है और आप अपने बैंक की मोबाईल बैंकिंग सेवाओ का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो कैसे कर सकते है इसके लिए आपको क्या करना होगा, किन किन जरूरी चीजों की आपको आवश्यकता होने वाली है प्रोसेस में कितना समय लगेगा यह सभी बाते आपको मालूम होनी चाहिए तभी आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओ के लिए अपना पंजीकरण करके इन सेवाओ का लाभ ले सकेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम Rajasthan Gramin Bank Mobile Banking Registration का पूरा प्रोसेस बताने वाले है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप करके बताएंगे जिससे आप ऑनलाइन बिना बैंक गए घर बैठे खुद से अपना रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन बैंकिंग यूज कर सकते है। तो आपसे अनुरोध है आप हमारे साथ इस आर्टिकल में शुरू से लेकर अंत तक बने रहे तो चलिए शुरू करते है।
इसे भी जरूर पढे :- राजस्थान ग्रामीण बैंक नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
मोबाईल बैंकिंग पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज ?
दोस्तों किसी भी बैंक की Mobile Banking को एक्टिवेट करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजे होनी चाहिए जैसे की :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट की डिटेल्स
- एटीएम कार्ड
- बैंक से पंजीकृत मोबाईल नंबर
- ईमेल आईडी/स्मार्टफोन आदि।
Rajasthan Gramin Bank Mobile Banking Registration :-
अब हम आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस बता रहे है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें जैसे की :-
- सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से राजस्थान ग्रामीण बैंक की मोबाईल बैंकिंग एप्प को इंस्टॉल करना है।
- फिर प्रोसिड़ बटन पर क्लिक करें और अपने बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर सिलेक्ट करके Continue करें।
- उसके बाद अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें फिर अकाउंट नंबर को दुबारा दर्ज करके कनफर्म करें।
- उसके बाद केपचा कोड दर्ज करके Register वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर बैंक से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करके सबमिट करें।
- जिसके बाद सफलतापूर्वक आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा अब आपको लेट्स गो पर क्लिक करना है।
- जिसे बाद अपना नया लॉगिन एमपिन बनाए और उसे दुबारा दर्ज करके कनफर्म करें फिर सबमिट करें।
- इसके बाद अपना नया TPIN यानि ट्रांजेक्शन पिन बनाना है जो की ट्रांजेक्शन के समय काम में आएगा।
- जो ट्रांजेक्शन यानि TPIN आप बनाएंगे उसी पिन से आप इस एप्प से ट्रांजेक्शन कर पाएंगे तो इसे याद रखे।
- और जरूरी बात लॉगिन एमपिन और टीपिन दोनों अलग अलग बनाने है।
- एमपिन की जरूरत भी आपको हर बार एप्प में लॉगिन करने के लिए होगी तो इसे भी याद रखना है।
- तो अपना टीपिन बनाए उसे दुबारा दर्ज करके कनफर्म करें फिर सबमिट करें।
- फिर सिक्योरिटी के लिए कोई एक सवाल चुने और उसका जवाब दे फिर सबमिट करें।
- अब आप मोबाईल बैंकिंग एप्प के लॉगिन पेज पर आ जाएंगे।
- तो आपने जो अपना लॉगिन एमपिन बनाया है उसे दर्ज करके आप एप्प में लॉगिन कर सकते है।
- इसके बाद आप एप्प में लॉगिन हो जाएंगे और मोबाईल बैंकिंग सर्विसेज को यूज कर सकेंगे।

- तो इस तरह से आप Rajasthan Gramin Bank Mobile Banking Registration. कर सकते है।
इसे भी जरूर पढे :- बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता कैसे खोलें ?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs :-
RGB मोबाईल बैंकिंग रजिस्टर करने के लिए क्या-क्या चाहिए ?
दोस्तों जैसा की हमने इस आर्टिकल में ऊपर बताया था की मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए ग्राहक के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए, बैंक खाते की डिटेल्स, बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर, इंटरनेट कनेक्शन, स्मार्टफोन, मोबाईल बैंकिंग एप्प जो की तुरंत इंस्टाल कर सकते हो, बस यही चाहिए होती है Mobile Banking को एक्टिवेट करने के लिए। अगर एक्टिवेशन का प्रोसेस जानना है तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढे।
राजस्थान ग्रामीण बैंक में मोबाईल नंबर कैसे रजिस्टर करें ?
दोस्तों जैसा की हमने आपको इस आर्टिकल में रजिस्टर्ड करने का कंप्लीट प्रोसेस बताया है अगर आप शॉर्ट में समझना चाहते है तो इस तरह से समझे :- सबसे पहले प्ले स्टोर से एप्प को इंस्टाल करके ओपन करें, फिर अपना मोबाईल नंबर चुने, उसके बाद अकाउंट नंबर केपचा कोड दर्ज करके सबमिट करें, फिर एमपिन और ट्रांजेक्शन पिन बनाए उसके बाद एप्प में लॉगिन करें। ज्यादा जानकारी के लिए ऊपर इस आर्टिकल को पूरा पढे।
सारांश :- दोस्तों आज इस आर्टिकल में हमने आपको राजस्थान ग्रामीण बैंक मोबाईल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर जरूर करें और कोई भी सवाल आपके मन में हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करके हमसे पुछ सकते है धन्यवाद।